मोबाइल स्टोर में टैबलेट से होमवर्क करते बच्चे का वीडियो वायरल, गिफ्ट में मिले 3 Tablet

नई दिल्ली। ब्राजील के एक स्कूली छात्र का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियों में एक स्कूली छात्र इलेक्ट्रोनिक स्टोर में बेचने के लिए रखे गए टैबलेट से होमवर्क करता दिखाई दे रहा है। पीठ पर स्कूल बैग लादे बच्चा मजे से टैबलेट को चला रहा है और उसकी मदद से अपना होमवर्क पूरा कर रहा है, इस दौरान किसी ने बच्चे का वीडियो बना लिया और इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया। खबर लिखे जाने तक ट्विटर पर बच्चे के वीडियो को 12.5 बार देखा जा चुका है।

वीडियो में क्या है खास ?

वीडियो में क्या है खास ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरल हो रहा वीडियो ब्राजिल के रेसिफ का है जहां एक स्कूली छात्र दुकान में रखे टैबलेट से अपना होमवर्क पूरा करता दिखाई दे रहा है। 10 साल के इस बच्चे की पहचान गुइलहर्मे सैंटियागो के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक दुकान के कर्मचारी ने गुइलहर्मे अपने फोन पर नोस्ट बनाते हुए देखा जिसके बाद उसने बच्चे को स्टोर में अपना काम पूरा करने का न्योता दिया।

तोहफे में मिले तीन टैबलेट

तोहफे में मिले तीन टैबलेट

स्टोर में टैबलेट की मदद से नोस्ट बनाते हुए गुइलहर्मे का वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दीं। इस वीडियो को ट्विटर पर अबतक 1.6 लाख से ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है। हजारों से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है और वीडियो को शेयर किया है। एक यूजर के कमेंट के मुताबिक वीडियो वायरल होने के बाद गुइलहर्मे को एक-दो नहीं बल्कि 3 टैबलेट तोहफे में दिए गए हैं।

दुकान के कर्मचारी की तारीफ

टैबलेट पर काम करने के लिए गुइलहर्मे को न्योता देने वाले दुकान के कर्मचारी की भी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। बच्चे की मदद करने पर कमेंट में कई लोगों ने कर्मचारी की तारीफी की हालांकि कइयों ने वीडियो को यह कहते हुए ट्रोल किया कि स्कूल में बच्चों के लिए कम्प्यूटर की सुविधा नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक 10 साल का गुइलहर्मे एबिलियो गोम्स म्युनिसिपल स्कूल में पढ़ता है। स्कूल में 278 बच्चे पढ़ते है लेकिन उनके लिए सिर्फ 12 टैबलेट ही उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें: नवाज शरीफ को मिली बिना शर्त विदेश जाने की इजाजत, कोर्ट ने 4 हफ्ते का दिया समय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+