ओलंपिक से पहले जापान को बड़ा झटका, अमेरिका ने खतरनाक लिस्ट में डाला, यात्रियों को जापान-श्रीलंका जाने से रोका

अमेरिका ने अपने नागरिकों को जापान और श्रीलंका जाने से मना कर दिया है। जुलाई ओलंपिक से पहले जापान के लिए ये एक बड़ा झटका है।

वॉशिंगटन, मई 25: कोरोना वायरस के दूसरे लहर को देखते हुए अमेरिका ने अपने देश के नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है और कहा है कि विश्व के कुछ देशों की यात्रा करना अभी खतरनाक होगा। अमेरिका ने इस लिस्ट में जापान और श्रीलंका को रखा है। अमेरिका ने भारत पर पहले ही प्रतिबंध लगा रखा है और अब अमेरिका ने जापान और श्रीलंका को भी रेड लिस्ट में डाल दिया है।

japan olympic CORONA VIRUS

जापान और श्रीलंका के लिए चेतावनी

अमेरिका ने जापान और श्रीलंका में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये फैसला लिया है। यूएस स्टेट डिपार्टमेंट ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए जापान और श्रीलंका जाने को लेकर एडवाइजरी जारी की है। एडवाइदरी में कहा गया है कि 'कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए इस हफ्ते ट्रैवल एडवाइजरी में कुछ संशोधन किए गये हैं, जिसके तहत अभी यूएस नागरिकों को सलाह दी जाती है कि अभी वो श्रीलंका और जापान की यात्रा ना करें।' इसके साथ ही अमेरिका की डिजीज कंट्रोल प्रिवेंन्शन यानि सीडीसी ने भी कहा है कि 'अमेरिकन सरकार द्वारा जारी नये अलर्ट को मानते हुए अभी अमेरिकन नागरिकों को श्रीलंका और जापान की यात्रा से बचनी चाहिए। और अगर किसी को इन दोनों देशों की यात्रा करनी ही हो तो वो पहले वैक्सीन ले लें। क्योंकि, वर्तमानम में जो जापान में हालात हैं, वो वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके लोगों के लिए भी खतरनाक है।'

जापान में ओलंपिक को झटका !

जापान में ओलंपिक गेम से ठीक पहले कोरोना वायरस का दूसरा लहर काफी खतरनाक स्थित में है जिसकी वजह से अलग अलग देश जापान में ट्रैवर रिस्ट्रिक्शन लगा रहे हैं। जापान में इसी साल जुलाई में ओलंपिक गेम होना है और जापान में अभी भी लॉकडाउन है। साथ ही जापान के कई शहरों में इमरजेंसी लगाई गई है। जापान सरकार अभी भी कह रही है कि वो ओलंपिक का आयोजन करवाएगी लेकिन कई देशों ने जापान की स्थिति को लेकर चिंता जताई है। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक जापान में अभी तक 7 लाख 14 हजार 274 लोग कोविड 19 पॉजिटिव हो चुके हैं, जिनमें से 12 हजार 236 लोगों की जान जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+