Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा 'तानाशाह', फिर करेगा परमाणु परीक्षण, अमेरिका हुआ चौकन्ना

खबर है कि, उत्तर कोरिया एक बार फिर परमाणु परीक्षण की तैयारी कर रहा है। इस बात की खबर लगते ही, पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया और जापान सतर्क हो गए हैं। ऐसे में अमेरिका ने इस आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारी करने में जुट गया

सियोल, 03, जून : अमेरिका के विशेष दूत सुंग किम ने कहा कि अमेरिका अपने दक्षिण कोरियाई और जापानी सहयोगियों के साथ मिलकर प्योंगयांग के संभावित परमाणु परीक्षण से पैदा होने वाली सभी आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारी कर रहा है।

photo

तानाशाह अब नहीं मानेगा

तानाशाह अब नहीं मानेगा

दक्षिण कोरिया और अमेरिकी खुफिया अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने उत्तर कोरिया के एक और परमाणु परीक्षण के लिए अपने पूर्वोत्तर परीक्षण मैदान को तैयार करने के प्रयासों का पता लगाया है। सुंग किम उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार एवं मिसाइल परीक्षण कार्यक्रम से कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते खतरे को लेकर अपने दक्षिण कोरियाई और जापानी समकक्षों के साथ त्रिपक्षीय चर्चा करने के लिए सियोल पहुंचे थे।

नए दौर की परीक्षण की तैयारी में किम

नए दौर की परीक्षण की तैयारी में किम

अमेरिका का आकलन है कि उत्तर कोरिया अपने पुंग्ये-री परीक्षण स्थल पर नए दौर के परीक्षण की तैयारी कर रहा है।

अमेरिका हुआ सतर्क

अमेरिका हुआ सतर्क

अमेरिका के विशेष दूत सुंग किम ने कहा कि उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण से उपजी आपात स्थितियों से निपटने के लिए सियोल और टोक्यो के साथ करीबी समन्वय करने के अलावा वॉशिंगटन अपनी सैन्य तैनाती में लघु एवं दीर्घकालिक, दोनों तरह के बदलाव करने को भी तैयार है।

कसम खाई है किम जोंग उन ने

कसम खाई है किम जोंग उन ने

बता दें कि, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने परमाणु हथियारों के विकास में तेजी लाने की कसम खाई है। उन्होंने काफ समय पहले प्योंगयांग में एक विशाल सैन्य परेड में कहा था कि अगर उन्हें उकसाया जाता है तो वे परमाणु हथियारों करेंगे। उत्तर कोरिया जब भी कोई अज्ञात मिसाइल का परीक्षण करता है, वह अपनी ताकत को दुनिया के समक्ष रखने का प्रयास करता है।

कई बार हथियारों का परीक्षण किया

कई बार हथियारों का परीक्षण किया

उत्तर कोरिया इस साल कई बार हथियारों का परीक्षण कर चुका है। इन परीक्षणों में अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण भी शामिल है। 2017 के बाद पहली बार इस साल उत्तर कोरिया ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+