Betting Scandal: ट्रंप के 'सट्टेबाज' सैनिक का भंडाफोड़, मादुरो की गिरफ्तारी पर लगाया दांव और जीता 3.77 करोड़

American Army Betting Scandal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सख्त फैसलों और वेनेजुएला में हुए हालिया सैन्य ऑपरेशन के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अमेरिकी सैनिक गैनन केन वैन डाइक पर आरोप है कि उसने अपनी 'क्लासिफाइड' (गोपनीय) जानकारी का फायदा उठाकर सट्टेबाजी की और लाखों डॉलर कमाए।

दरअसल, ट्रंप सरकार ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए एक गुप्त मिशन चलाया था। वैन डाइक को इस मिशन की जानकारी पहले से थी, जिसका इस्तेमाल उसने 'पॉलीमार्केट' जैसे प्रेडिक्शन प्लेटफॉर्म पर दांव लगाने के लिए किया। अब इस सैनिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

American Army Betting Scandal

PolyMarket Betting Scandal: क्या है पूरा मामला और गिरफ्तारी की वजह?

अमेरिकी सैनिक वैन डाइक ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी पर दांव लगाकर करीब 3.77 करोड़ रुपये ($400,000) जीते। उन पर आरोप है कि उन्होंने देश की सुरक्षा से जुड़ी अत्यंत संवेदनशील जानकारी का इस्तेमाल निजी फायदे के लिए किया। फेडरल एजेंटों ने उन्हें कमोडिटी एक्सचेंज एक्ट के उल्लंघन, वायर फ्रॉड और अवैध मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया है। एक्टिंग अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच के अनुसार, वर्दी पहनने वालों से गोपनीयता की उम्मीद की जाती है, न कि जानकारी को सट्टे में बदलने की।

कैसे खेला गया करोड़ों का खेल?

जांच में सामने आया कि वैन डाइक ने 26 दिसंबर 2025 को एक ऑनलाइन सट्टा खाता खोला था। मादुरो की गिरफ्तारी के आधिकारिक ऐलान से पहले ही उसने लगभग $33,000 की रकम दांव पर लगा दी थी। उसने 27 दिसंबर से 26 जनवरी के बीच 13 बार अलग-अलग दांव खेले और हर बार 'हाँ' चुना कि अमेरिका इस मिशन में शामिल होगा। जैसे ही ऑपरेशन सफल हुआ, उसने अपनी जीत की रकम एक विदेशी क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट के जरिए अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर ली।

ये भी पढ़ें: Iran Vs America: '18 घंटे की फ्लाइट और नतीजा जीरो', ट्रंप ने पाकिस्तान जा रहे अमेरिकी डेलीगेशन को वापस बुलाया

ट्रंप और प्रशासन की तीखी प्रतिक्रिया

जब पत्रकारों ने डोनाल्ड ट्रंप से इस 'सट्टेबाज सैनिक' के बारे में पूछा, तो उन्होंने इसे गंभीरता से जांचने की बात कही। ट्रंप ने चुटकी लेते हुए यह भी कहा कि "पूरी दुनिया एक कसीनो बन गई है," जो उन्हें व्यक्तिगत रूप से पसंद नहीं है। वहीं, FBI डायरेक्टर काश पटेल ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति जो अपनी सरकारी पहुंच का इस्तेमाल पैसे कमाने के लिए करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन इसे नेशनल सिक्योरिटी के साथ खिलवाड़ मान रहा है।

ये भी पढे़ं: Trump Tariffs Refund: ट्रंप को लगा तगड़ा झटका! भारत सहित कई देशों को लौटाने होंगे करीब 159 बिलियन डॉलर

मादुरो की गिरफ्तारी और मौजूदा स्थिति

3 जनवरी को अमेरिकी सेना ने काराकस में एक बेहद खतरनाक ऑपरेशन को अंजाम दिया था। इस मिशन के दौरान मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया। ट्रंप का उद्देश्य वेनेजुएला की सत्ता बदलना और वहां अमेरिकी तेल कंपनियों का रास्ता साफ करना था। फिलहाल मादुरो और उनकी पत्नी ब्रुकलिन की मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर जेल में बंद हैं। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बीच सैनिक वैन डाइक का सट्टेबाजी कांड अमेरिकी सेना की छवि के लिए एक नई मुसीबत बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+