राष्‍ट्रपति पद से हटने के बाद भी एयरफोर्स वन का प्रयोग करेंगे ओबामा लेकिन क्‍यों?

10 जनवरी को फेयरवेल स्‍पीच देंगे राष्‍ट्रपति बराक ओबामा। नए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के पद संभालने के बाद आधिकारिक विमान एयरफोर्स वन से करेंगे यात्रा।

वाशिंगटन। अमेरिका के 44वें राष्‍ट्रपति बराक ओबामा 10 जनवरी को फेयरवेल स्‍पीच देंगे। ऐसी खबरें आ रही हैं कि ओबामा आधिकारिक विमान एयरफोर्स वन से आखिरी बार अपने होमटाउन शिकागो की यात्रा कर सकते हैं। एक अमेरिकी अधिकारी की ओर से यह जानकारी दी गई है।

air-force-one-barack-obama-बराक-ओबामा-एयरफोर्स-वन.jpg

किराए के घर में रहेंंगे ओबामा

20 जनवरी को नए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप अपना पद संभालेंगे और ओबामा उनके शपथ ग्रहण समारोह से पहले व्‍हाइट हाउस लौट आएंगे। रिटायर होने के बाद ओबामा किराए के घर में वाशिंगटन में ही रहेंगे। उनकी छोटी बेटी साशा की पढ़ाई चल रही है और यही वजह है कि ओबामा फैमिली अभी वाशिंगटन नहीं छोड़ चाहती है। जिस तरह से भारत में राष्‍ट्रपति को पद से हटने के बाद सरकारी घर मुहैया कराया जाता है, अमेरिका में ऐसी यह व्‍यवस्‍था नहीं है। हालांकि ओबामा फैमिली को सीक्रेट सर्विस प्रोटेक्‍शन मिलती रहेगी। बराक ओबामा ने जनवरी 2009 में अमेरिका के राष्‍ट्रपति का पद संभाला था। वह अमेरिका के पहले अश्‍वेत राष्‍ट्रपति बने और उन्‍होंने इसके साथ ही एक इतिहास रच दिया हर अमेरिकी राष्‍ट्रपति को परंपरा के तहत नए राष्‍ट्रपति के पद संभालने के बाद एयरफोर्स वन से आखिरी बार उड़ान भरनी होती है और वाशिंगटन के बाहर जाना होता है। पढ़ें-दामाद की सलाह से ट्रंप तैयार करेंगे नीतियां

अमेरिका में है एक परंपरा

सोमवार को व्‍हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी जोश अर्नेस्‍ट ने कहा 20 जनवरी को ट्रंप अमेरिकी राष्‍ट्रपति पद की शपथ लेंगे और इससे पहले ओबामा को एयरफोर्स वन की आखिरी यात्रा करनी है। वह कहां जाएंगे इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। जिस समय ओबामा ने पहली बार पद संभाला था, पूर्व राष्‍ट्रपति जॉर्ज डब्‍लूय बुश अपनी पत्‍नी और बेटियों के साथ टेक्‍सास के मिडिलैंड गए थे। अर्नेस्‍ट का कहना है कि ओबामा फैमिली वाशिंगटन नहीं छोड़ेगी लेकिन एयरफोर्स वन से इनॉग्रेशन के बाद वाशिंगटन के बाहर कहीं जरूर जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+