दामाद की सलाह से ट्रंप तैयार करेंंगे अमेरिका और दुनिया के लिए नीतियां

दामााद जैरेड कशनर नए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने दिया व्‍हाइट हाउस में टॉप एडवाइजर का पद। एक रियल एस्‍टेट डेवलपर और मैगजीन के पब्लिशन कशनर ने ट्रंप के चुनावी अभियान में इकट्ठा किया था फंड।

वाशिंगटन। नए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप 10 दिन बाद आधिकारिक तौर पर अमेरिका के राष्‍ट्रपति बन जाएंगे। ट्रंप ने सोमवार को अपने दामाद जैरेड कशनर को व्‍हाइट हाउस में टॉप एडवाइजर का पद दिया है। ट्रंप के इस ऐलान के बाद कई कानूनी और नैतिक चिंताओं को जन्‍म दे दिया है। कशनर को ट्रंप के चुनावी अभियान की रीढ़ कहा जाता है।

Jared Kushner-donald-trump-white-house-advisor-डोोनाल्‍ड-ट्रंप-दामाद-जैरेड-कशनर-व्‍हाइट-हाउस.jpg

बर्थ डे से पहले ससुर ट्रंप ने दिया गिफ्ट

दिलचस्‍प बात है कि मंगलवार को कशनर का बर्थडे भी है और इस मौके पर उन्‍हें अपने ससुर से यह गिफ्ट मिल गया। कशनर एक रियल एस्‍टेट डेवलपर हैं और मैगजीन पब्लिशर हैं। वह ट्रंप की बड़ी बेटी इंवाका के पति हैं और ट्रंप प्रशासन में सबसे कम उम्र के व्‍यक्ति होंगे। कशनर चीफ ऑफ स्‍टाफ राइन प्रिबस और मुख्‍य रणनीतिकार स्‍टीव बैनन के साथ मिलकर काम करेंगे। ट्रंप ने उनके नाम का ऐलान करते हुए कहा, 'जैरेड काफी अहम हैं और पूरे चुनावी अभियान के दौरोन एक विश्‍वसनीय सलाहकार रहें। मुझे गर्व है कि मेरे एडमिनिस्‍ट्रेशन में वह एक अहम नेतृत्‍वकर्ता की भूमिका में होंगे।' यह ऐलान उस प्रेस कांफ्रेंस के ठीक पहले हुआ है जिसमें ट्रंप अपनी कंपनी और व्‍हाइट हाउस में रहते हुए हितों के टकराव जैसे मुद्दे पर बात करेंगे। पढ़ें-चीन ने दी ट्रंप को धमकी, वन चाइना पॉलिसी को मानें नहीं तो लेंगे बदला

छोड़ सकते हैं सीईओ का पद

कशनर को ट्रंप के चुनावी अभियान में डाटा पर आधारित कैंपेन शुरू करने का श्रेय दिया जाता है। इसके अलावा उन्‍होंने सोशल मीडिया पर भी कैंपेन को नए अंदाज में शुरू किया था। ट्रंप की ट्रांजिशन टीम के मुताबिक व्‍हाइट हाउस में रहते हुए कशनर को सैलरी नहीं मिलेगी। फोर्ब्‍स के मुताबिक पिता और भाई के साथ मिलाकर कशनर की कुल संपत्ति 1.8 बिलियन डॉलर है। माना जा रहा है कि कशनर अब अपनी कंपनी के सीईओ पद से इस्‍तीफ दे देंगे। कशनर के नेतृत्‍व में उनकी कंपनी ने 2007 के बाद से 14 बिलियन डॉलर की कमाई की और सात बिलियन डॉलर की लागत से कुछ अधिग्रहण किए। कशनर ने अपने भाई के साथ मिलकर एक इनवेस्‍टमेंट कंपनी की शुरुआत की थी। वह टेक्‍नोलॉजी कंपनी के सक्रिय इनवेस्‍टर हैं और साथ ही कई स्‍टार्ट अप्‍स को भी शुरू कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+