US Navy Aircraft Crash:अमेरिकी नौसेना विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलटों की मौत

US Navy Aircraft Crash:अमेरिकी नौसेना विमान दुर्घटनाग्रस्त,2 पायलटों की मौत

नई दिल्ली: अमेरिका के अलबामा में अमेरिकी नौसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमें सवार दो पायलटों की मौत हो गई है। (US Navy Aircraft Crash In Alabama) अमेरिकी नेवी के मुताबिक, Navy T-6B Texan II के दो पायलटों की शुक्रवार (23 अक्टूबर) को मौत हो गई है। विमान दुर्घटनाग्रस्त के अलबामा के के छोटे से इलाके में हुई है। यूएस नेवी ने मृतक पायलटों का नाम उजागर करने से मना कर दिया है।

US Navy

यूएस नेवी के मुताबिक ये एक ट्रेनिंग विमान था। जिसमें दो ही पायलटों के बैठने की जगह थी। विमान हादसा उस वक्त हुआ जब वो हवा में 30 मील की दूरी पर था। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। नौसेना स्थानीय अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है।

यूएस नेवी के एक अधिकारी ने कहा, हमने पायलटों के रिश्तेदारों को सूचित कर दिया है। हालांकि पायलटों का नाम जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में किसी और अन्य नागरिक के हताहत होने की जानकारी नहीं है।जानकारी के मुताबिक, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक घर में आग लग गई थी। लेकिन उसमें कोई घायल नहीं हुआ। T-6B Texan II विमान ज्यादातर ट्रेनिंग पायलटों द्वारा इस्तेमाल में लाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+