कैंसर से हुई बेटी की मौत, सम्मान देने के लिए मां ने लगाई 400 मील की दौड़
वॉशिंगटन। अमेरिका के वॉशिंगटन में एक मॉं अपनी बेटी के सम्मान के लिए 51 राष्ट्रीय पार्कों से होते हुए 400 मील (लगभग 650 किमी) दौड़ गई। बता दें कि महिला की बेटी को गुर्दे के उपरी हिस्सा कैंसर हो गया था जिसके बाद उसकी मृत्यू हो गई। अन्ना रोज को एड्रेनोकार्टिकल कार्सिनोमा था हालांकि उसके परिवार ने उसे कम से कम कुछ वर्षों तक जीवित रहने की उम्मीद की थी, लेकिन वो 9 महीने के भीतर ही जिंदगी की जंग हार गई।

अन्ना की मौत से पहले मां गिल शेंज़ल अमेरिका के सभी राष्ट्रीय उद्यानों के माध्यम से दौड़ने के लिए उत्सुक थीं साथ में अन्ना भी इस दौड़ में शामिल होने की बात कही थी। गिल ने इस विचार का समर्थन किया, भले ही वह टखने और घुटने में सर्जरी से ठीक हो रही थी क्योंकि वो एक मैराथन के दौरान घायल हो गई थी।
NowThisNews के अनुसार गिल ने कहा कि एक दिन जब अन्ना कीमो से गुजर रही थी तो मैंने उसको इस बारे में बताया तब उसने कहा था कि मैं आपके साथ सबकुछ करना चाहती हूं। इसके बाद गिल ने द हीलिंग नेट फाउंडेशन जो कि एक गैर लाभकारी संगठन है, से जुड़ी जो कि न्यूरोन्डोक्राइन कैंसर के रोगियों की देखभाल करने में मदद करता है। इस तरह से कैंसर रोगियों के लिए गिल ने 12,300 डॉलर से अधिक की राशि इकट्ठा कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- आगरा पुलिस के महकमे में मची खलबली, इस आईपीएस अधिकारी ने लाइन हाजिर कर दी पूरी पुलिस चौकी












Click it and Unblock the Notifications