आगरा पुलिस के महकमे में मची खलबली, इस आईपीएस अधिकारी ने लाइन हाजिर कर दी पूरी पुलिस चौकी

आगरा। ताजनगरी आगरा में सिपाहियों द्वारा अतिक्रमणकारियों पर ठोस एक्शन न लिए जाने से नाराज एसएसपी अमित पाठक ने पूरी पुलिस चौकी को लाइन हाजिर कर डाला। बुधवार को लिखित में ये सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। इसके बाद होश फाख्ता हुए सिपाहियों ने ताबड़तोड़ चालान काटे और कई सड़कें, फुटपॉथ साफ करा डाले।

एसएसपी ने लिया एक्शन, चौकी पर मची खलबली

एसएसपी ने लिया एक्शन, चौकी पर मची खलबली

जब से आगरा में एसएसपी अमित पाठक हुए हैं, तभी से उस इलाके में लोग उनकी कार्यशैली से परिचित हैं। लेकिन पुलिस महकमे में शायद उनका डर नहीं था, इसलिए ही तो बिजलीघर चौराहा पर अवैध रूप से आॅटो संचालन किया जा रहा था। वाहन गलत दिशा में दौड़ रहे थे, पार्किंग भी गलत जगह पर की हुई थी। इस पर पाठक ने सख्त हिदायत दी थी कि अतिक्रमण और अतिक्रमणकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन, फोर्ट पुलिस चौकी ने आॅडर को शायद हल्के में लिया। जिसका खामियाजा सभी सिपाहियों को भुगतना पड़ा। जिससे भन्नाए एसएसपी ने देर रात्रि पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर कर दी।

चौकी प्रभारी समेत 17 सिपाहियों पर गिरी गाज

चौकी प्रभारी समेत 17 सिपाहियों पर गिरी गाज

एसएसपी के इस कदम से चौकी प्रभारी समेत 17 सिपाहियों पर गाज गिरी है। स्थानांतरण भी किया गया है। बता दें कि रोजी-रोटी के नाम पर शहरभर में व्यवस्था को भंग कर चुके ऑटो और ठड़ी-ठेले वाले यहां पुलिस चौकी की आय का बड़ा जरिया हैं। इसी कारण ऑटो वाले मनमानी करते हैं।

दी थी चेतावनी

दी थी चेतावनी

वहीं, लगभग एक माह पूर्व चौराहे के निरीक्षण के दौरान पाठक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी गई थी कि अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसके बाद भी चौकी प्रभारी ने कोई ध्यान नहीं दिया। अब ये झेलना पड़ा है।

ये हैं लाइन हाजिर हुए सिपाही

ये हैं लाइन हाजिर हुए सिपाही

आगरा फोर्ट चौकी के ​पुलिसकर्मियों की पहली सूची

 ये हैं लाइन हाजिर हुए सिपाही

ये हैं लाइन हाजिर हुए सिपाही


आगरा फोर्ट चौकी के ​पुलिसकर्मियों की दूसरी सूची

ये भी पढ़ें: मंदिर के लिए विश्व हिंदू परिषद जुटाएगी 1 लाख भक्त, सरकार पर दवाब बनाने 9 दिसंबर को दिल्ली कूच करेगा RSS

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+