Lionel Messi Record: इतिहास रचने से सिर्फ 1 गोल दूर मेसी! ऑस्ट्रिया के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड पर होगी नजरें?
Lionel Messi Record: फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) के ग्रुप-जे (Group J) के एक बेहद अहम मुकाबले में सोमवार (22 जून) को अर्जेंटीना का सामना ऑस्ट्रिया से होने जा रहा है। इस मुकाबले पर पूरी दुनिया के फुटबॉल प्रेमियों की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि अर्जेंटीना के महान कप्तान लियोनेल मेसी (Lionel Messi) फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा कीर्तिमान अपने नाम करने की दहलीज पर खड़े हैं।
अर्जेंटीना के लिए मेसी का फॉर्म में होना जरूरी (Lionel Messi Record)
टूर्नामेंट के पहले मैच में अल्जीरिया के खिलाफ शानदार हैट्रिक जमाने वाले मेसी अब विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बनने से महज एक कदम (1 गोल) दूर हैं। 21वीं सदी में लगातार दो बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी रिटेन (खिताब की रक्षा) करने वाली पहली टीम बनने के इरादे से उतरी अर्जेंटीना के लिए मेसी का यह फॉर्म उनके रणनीतिक संतुलन को बताने का काम करता है।

क्लोस की बराबरी पर मेसी
अल्जीरिया के खिलाफ तीन गोल दागते ही मेसी के वर्ल्ड कप इतिहास में कुल 16 गोल हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जर्मनी के पूर्व दिग्गज स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोस के 16 गोल के सर्वकालिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ एक और गोल करते ही वे 17 गोल के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप गोल करने वाले इकलौते खिलाड़ी बन जाएंगे।
खुद क्लोस ने बढ़ाया हौसला
दिलचस्प फैक्ट यह है कि खुद जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस ने मेसी का समर्थन किया है। क्लोस ने जर्मन मीडिया से कहा था, "अब वर्ल्ड कप में टीमें और मैच ज्यादा हैं, जिससे मौके भी बढ़े हैं। मुझे उम्मीद है कि अर्जेंटीना दूर तक जाएगी। रिकॉर्ड तो टूटने के लिए ही होते हैं और अगर मेसी इसे तोड़ते हैं, तो मुझे बेहद खुशी होगी क्योंकि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मेसी एक जीनियस हैं।
ग्रुप में टॉप पर अर्जेंटीना
साल 2006 में अपना वर्ल्ड कप डेब्यू करने वाले मेसी जहां इस समय अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में दिख रहे हैं, वहीं उनके समकालीन प्रतिद्वंदी पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। पुर्तगाल के पहले मैच में कांगो के खिलाफ रोनाल्डो एक भी गोल करने में नाकाम रहे। उन्होंने गोल करने के कई आसान मौके गंवाए और मैच के दौरान तीन बार गेंद से अपना नियंत्रण भी खोया।















Click it and Unblock the Notifications