Iran America War: ईरान से जंग में बर्बाद अमेरिका! महंगाई-बेरोजगारी ने तोड़ा रिकॉर्ड, जाएगी ट्रंप की सत्ता?

Iran America War Impact: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब सीधे अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने तेल की कीमतों, सप्लाई चेन और सरकारी खर्च पर दबाव बढ़ा दिया है। इसी बीच अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन करने वालों की संख्या भी बढ़ी है।

महंगाई 2023 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है और आम लोगों की बचत तेजी से घट रही है। हालांकि लेबर मार्केट अभी पूरी तरह कमजोर नहीं पड़ा है, लेकिन बढ़ती लागत और आर्थिक अनिश्चितता ने अमेरिकी परिवारों की चिंता बढ़ा दी है।

Iran America War Impact

बेरोजगारी के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

अमेरिकी लेबर डिपार्टमेंट के अनुसार, 23 मई 2026 को खत्म हुए सप्ताह में बेरोजगारी भत्ते के नए दावे बढ़कर 2.15 लाख पहुंच गए। यह पिछले एक महीने का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है। वहीं लगातार भत्ता पाने वालों की संख्या भी बढ़कर 1.79 मिलियन हो गई। हालांकि यह आंकड़े अभी ऐतिहासिक रूप से बहुत ज्यादा नहीं हैं, लेकिन लगातार बढ़ोतरी इस बात का संकेत दे रही है कि कंपनियां भर्ती को लेकर सतर्क हो रही हैं और कुछ सेक्टरों में कर्मचारियों की कटौती जारी है।

ये भी पढे़ं: US Iran Ceasefire: अमेरिका-ईरान के बीच बड़ी डील! 60 दिन बढ़ सकता है सीजफायर, फिर खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

जंग और महंगाई ने बढ़ाया दबाव

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से ऊर्जा कीमतों में तेजी आई है। इसका असर अमेरिका में महंगाई पर भी साफ दिख रहा है। अप्रैल 2026 में अमेरिकी इंफ्लेशन बढ़कर 3.8 प्रतिशत पहुंच गई, जो 2023 के बाद सबसे ऊंचा स्तर है। पेट्रोल, ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की जरूरतों पर खर्च बढ़ने से आम लोगों का बजट बिगड़ रहा है। बढ़ती कीमतों के कारण लोगों की बचत घट रही है और परिवारों पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

टेक सेक्टर में भी दिख रहा असर

हाल के महीनों में अमेरिका के टेक सेक्टर में कई कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी की है। AI और ऑटोमेशन के बढ़ते इस्तेमाल के बीच कंपनियां खर्च कम करने पर ध्यान दे रही हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी तक जियोपॉलिटिकल तनाव का सीधा बड़ा असर रोजगार बाजार पर नहीं पड़ा है। इसके बावजूद कंपनियां भविष्य को लेकर सावधानी बरत रही हैं। यही वजह है कि नई भर्तियां पहले की तुलना में धीमी हो गई हैं और व्हाइट कॉलर कर्मचारियों पर दबाव बढ़ा है।

ये भी पढे़ं: Israel Iran War: सीजफायर हुआ फेल? नेतन्याहू का गाजा पर 70% कब्जे का प्लान, मिडिल ईस्ट में छिड़ेगा महायुद्ध?

आम अमेरिकी परिवारों पर बढ़ा बोझ

महंगाई बढ़ने के साथ-साथ अमेरिकी परिवारों की डिस्पोजेबल इनकम लगातार घट रही है। व्यक्तिगत बचत दर 2022 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। इसका मतलब है कि लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बचत खर्च कर रहे हैं। दूसरी तरफ कंज्यूमर कॉन्फिडेंस भी कमजोर हुआ है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर पश्चिम एशिया में तनाव लंबे समय तक जारी रहा, तो अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर दबाव और बढ़ सकता है और इसका असर रोजगार से लेकर बाजार तक हर क्षेत्र में दिखाई दे सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+