'बहू 21 लाख लेकर भागी' इल्जाम लगाने वाले सास-ससुर को अब मिला 1.5 करोड़, शहीद के परिवार में पैसों के लिए क्लेश

Martyr Shubham Kumar: देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों की शहादत पर पूरा देश दुखी होता है। लेकिन जब उसी शहादत के तुरंत बाद बंद कमरों से मुआवजे और पैसों की तकरार सड़क पर आ जाए, तो हर कोई हैरान रह जाता है। भारतीय वायुसेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शहीद शुभम कुमार अब इस दुनिया में नहीं हैं। बिहार के जहानाबाद के रहने वाले शुभम कुमार असम के जोरहाट में हुए 13 जून 2026 को विमान क्रैश हादसे में शहीद हो गए थे। लेकिन उनके निधन के बाद परिवार के भीतर मुआवजे और अधिकारों को लेकर ऐसा विवाद शुरू हुआ, जिसने सोशल मीडिया से लेकर गांव की चौपाल तक बहस छेड़ दी।

अब इस पूरे मामले में नया मोड़ तब आया है, जब भारतीय स्टेट बैंक (SBI) गया की ओर से शहीद की मां पूनम शर्मा को 1.50 करोड़ रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपा गया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक नया नैरेटिव तेजी से चर्चा में है कि क्या परिवार की नाराजगी केवल 21 लाख रुपये तक सीमित थी? असल में शहीद शुभम के माता-पिता ने बहू श्रेया राय पर सरकार की ओर से मिलने वाले 21 लाख रुपये लेकर भागने का आरोप लगाया था। शहीद शुभम के परिवार में पैसों के लिए हो रहे क्लेश का मुद्दा अब विवादों में है।

Martyr Shubham Kumar

बहू पर लगे थे गंभीर आरोप: '21 लाख का चेक लिया और मायके चली गई'

शहीद शुभम कुमार की शहादत के ठीक बाद उनके पिता अमरेंद्र शर्मा ने अपनी बहू श्रेया राय पर मीडिया के सामने आकर बेहद सनसनीखेज आरोप लगाए थे। पिता का कहना था कि सरकार की तरफ से मिली ₹21 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक बहू श्रेया ने प्रशासनिक अधिकारियों से मिलीभगत करके अकेले ही ले लिया। उनका आरोप था कि श्रेया इस मदद की जानकारी शहीद के माता-पिता को दिए बिना अपने मायके चली गई।

दुखी पिता ने भावुक होकर यह भी सवाल उठाया था कि अगर श्रेया वाकई उनके बेटे की पत्नी थी, तो उसे अंतिम संस्कार से लेकर श्राद्ध कर्म (तेरहवीं) तक परिवार के साथ रहना चाहिए था। पिता के मुताबिक, श्रेया अंतिम संस्कार में सिर्फ मास्क लगाकर शामिल हुई और परिजनों से ठीक से मिली तक नहीं। पिता ने गुस्से में यहाँ तक कह दिया था कि 'पैसा ले ली तो कम से कम पत्नी वाला फर्ज तो निभाती।'

Martyr Shubham Kumar
कौन थे शहीद शुभम और पत्नी श्रद्धा? क्या करती हैं वाइफ? क्यों दोनों की शादी पर उठे सवाल, ससूर के आरोप से हड़कंप
कौन थे शहीद शुभम और पत्नी श्रद्धा? क्या करती हैं वाइफ? क्यों दोनों की शादी पर उठे सवाल, ससूर के आरोप से हड़कंप

सीक्रेट कोर्ट मैरिज का सच और प्रशासन का आधिकारिक दावा

शहीद के परिवार का दावा था कि शुभम और श्रेया की शादी नवंबर में हिंदू रीति-रिवाज से पारंपरिक तरीके से होनी तय हुई थी। घर में इसकी तैयारियां भी चल रही थीं, लेकिन दादी की मौत के कारण इसे टाल दिया गया था। इसी बीच, परिवार को बिना बताए अहमदाबाद में चुपके से 'कोर्ट मैरिज' कर ली गई, जिसकी भनक माता-पिता को नहीं थी।

हालांकि जब इस पूरे मामले पर बवाल बढ़ा तो प्रशासन की तरफ से आधिकारिक बयान सामने आया। जहानाबाद के अनुमंडल अधिकारी (SDM) राजीव रंजन सिन्हा ने स्पष्ट किया कि वायुसेना और सरकारी अभिलेखों (Official Documents) में श्रेया राय को ही शुभम कुमार की विधिक (Legal) पत्नी के रूप में दर्ज किया गया था। नियमों के मुताबिक, सेना के नियमों के तहत जो भी आर्थिक लाभ और सहायता राशि बनती थी, वह आधिकारिक पत्नी के खाते में ही जानी थी। इसी कानूनी दस्तावेज के आधार पर श्रेया को ₹21 लाख की राशि सौंपी गई थी।

Martyr Shubham Kumar
'बेटा शहीद हुआ,पर बहू पैसे ले गई', लेफ्टिनेंट शुभम के माता-पिता का दर्द, शहीद को मिलने वाले पैसे पर किसका हक?
'बेटा शहीद हुआ,पर बहू पैसे ले गई', लेफ्टिनेंट शुभम के माता-पिता का दर्द, शहीद को मिलने वाले पैसे पर किसका हक?

अब माता-पिता को मिले 1.5 करोड़: बैंक ने सौंपा भारी-भरकम चेक

बहू पर ₹21 लाख लेकर चले जाने का आरोप लगाने वाले और प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाले माता-पिता के लिए अब किस्मत का खेल पूरी तरह बदल गया है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI), गया की ओर से शहीद शुभम कुमार के परिजनों के लिए ₹1.50 करोड़ (डेढ़ करोड़ रुपये) की भारी-भरकम बीमा राशि के चेक का इंतजाम किया गया।

गया में आयोजित एक विशेष सम्मान कार्यक्रम के दौरान भारतीय स्टेट बैंक के उपमहाप्रबंधक थाना राम सोलंकी, क्षेत्रीय प्रबंधक निर्मल कुमार और खिजरसराय शाखा के प्रबंधक ने यह ₹1.50 करोड़ का चेक आदरपूर्वक शहीद की माता पूनम शर्मा को सौंप दिया। इस दौरान पूर्व मुखिया दीपक कुमार और वार्ड सदस्य राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि दी। बैंक अधिकारियों ने कहा कि शुभम का देश के लिए दिया गया योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग: '21 लाख बनाम 1.5 करोड़' पर उठे सवाल

जैसे ही शहीद शुभम की माता को ₹1.50 करोड़ मिलने की खबर और तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा और नजरिया एकदम से बदल गया। जो लोग पहले बहू को कोस रहे थे, वे अब माता-पिता के बदलते रुख पर सवाल उठाने लगे हैं।

नेटिजंस का कहना है कि जब बहू को आधिकारिक नियमों के तहत ₹21 लाख मिले थे, तब माता-पिता ने कोहराम मचा दिया और बहू को लालची साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन अब जब खुद माता-पिता को बीमा के रूप में ₹1.50 करोड़ की इतनी बड़ी रकम मिल गई है, तो पूरे परिवार में अचानक सन्नाटा पसर गया है। अब माता-पिता की तरफ से बहू को लेकर कोई बयान या शिकायत सामने नहीं आ रही है।

ट्विटर और फेसबुक पर लोग इसे 'प्योर हिपोक्रेसी' (दोगुना रवैया) करार दे रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि शहीद शुभम कुमार ने देश की रक्षा के साथ-साथ अपनी पत्नी और माता-पिता दोनों की सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया था। नियमों के तहत पत्नी को ₹21 लाख मिले और मां-बाप को ₹1.50 करोड़ की मोटी रकम। लेकिन सिर्फ ₹21 लाख के लिए एक बहू को समाज में बदनाम कर दिया गया।

अब जान लेते हैं कानून क्या कहता है?

अगर किसी सैनिक या अधिकारी की विधिक पत्नी का नाम आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज है, तो कई सरकारी लाभ और सहायता उसी के नाम जारी की जाती हैं। वहीं बीमा राशि का भुगतान उस व्यक्ति को किया जाता है, जिसका नाम बीमा नामांकन (नॉमिनी) में दर्ज होता है। यानी संभव है कि एक लाभ पत्नी को मिले और दूसरा माता-पिता को। दोनों प्रक्रियाएं अलग-अलग नियमों के आधार पर संचालित होती हैं।

शहीद परिवारों के मुआवजे को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. सेना या सरकार की तरफ से शहीद के परिजनों को मिलने वाली राशि का हकदार कौन होता है?

उत्तर: सरकारी और सैन्य नियमों के मुताबिक, किसी भी जवान या अधिकारी के शहीद होने पर मिलने वाली सहायता राशि सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज 'नॉमिनी' (Nominee) या विधिक जीवनसाथी (Legal Spouse) को दी जाती है। अगर जवान विवाहित है और दस्तावेजों में पत्नी का नाम दर्ज है, तो पहला कानूनी अधिकार पत्नी का ही होता है।

Q2. आर्मी या एयरफोर्स में इंश्योरेंस (बीमा) की राशि किसे और कैसे मिलती है?

उत्तर: सेना के जवानों का बैंकों और सैन्य कल्याण बोर्ड के माध्यम से विशेष बीमा होता है। इसमें जवान अपनी इच्छा से अपने माता-पिता, पत्नी या बच्चों को नॉमिनी बनाता है। शुभम कुमार के मामले में बैंक बीमा के तहत माता को नॉमिनी बनाया गया था, इसलिए ₹1.50 करोड़ की राशि उनकी मां पूनम शर्मा को सौंपी गई।

Q3. अगर शादी को लेकर पारिवारिक विवाद हो, तो क्या प्रशासन सहायता राशि रोक सकता है?

उत्तर: नहीं, प्रशासन या बैंक किसी भी पारिवारिक या सामाजिक विवाद के आधार पर भुगतान नहीं रोक सकते। वे केवल आधिकारिक और कानूनी रूप से प्रमाणित दस्तावेजों (जैसे मैरिज सर्टिफिकेट या सर्विस बुक रिकॉर्ड) को ही सही मानते हैं और उसी के आधार पर त्वरित भुगतान करने के लिए बाध्य होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+