36-0 के रिकॉर्ड वाले फाइटर्स में से एक बनेगा चैंपियन, The Inner Circle 20 में होगी करिश्माई एथलीट की वापसी
26 जून को साल के सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित मार्शल आर्ट्स इवेंट में से एक देखने को मिलेगा, जब बैंकॉक के एतिहासिक लुम्पिनी स्टेडियम से The Inner Circle 20 का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
पांच फाइट वाले इस धमाकेदार इवेंट में एक से बढ़कर एक मुकाबले शामिल हैं। यहां ONE Championship के एक नए वर्ल्ड चैंपियन की ताजोशी होगी, दो धुरंधरों के बीच प्रतिद्वंदिता का अंत देखने को मिलेगा तो वहीं एक करिश्माई फाइटर सालों बाद उस खेल में वापसी करेंगी, जिन्होंने उसे दुनिया की सबसे चर्चित फाइटरों में से एक बनाया है।

फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन को मिलेगा नया चैंपियन
इस इवेंट के मुख्य मुकाबले में रूस और उज़्बेकिस्तान के दो ऐसे फाइटरों की टक्कर होने जा रही है, जिन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर में एक भी मैच नहीं हारा है। दोनों का संयुक्त रिकॉर्ड 36-0 का है, जो कि कॉम्बैट स्पोर्ट्स में कम ही देखने को मिलता है। दोनों ने कुल मिलाकर अपने 22 प्रतिद्वंदियों को नॉकआउट से धूल चटाई है।
रूसी असादुला इमानगज़ालिएव अपने तरकश से किस अटैक को निकालते हैं, यह किसी के लिए भी भांपना आसान नहीं होता। वहीं असलमजोन ओर्तिकोव बड़े ही कुशल और तकनीकी फाइटर हैं। जब मैच की आखिरी घंटी बजेगी तो डिविजन को एक नया चैंपियन मिल जाएगा और दोनों में से कोई इतिहास रच देगा।
लाजवाब दुश्मनी का होगा अंत
क्या होता है जब खेल के दो धुरंधर रिंग में आमने-सामने होते हैं? तब देखने को मिलता है एक जबरदस्त मुकाबला। कुछ ऐसी ही उम्मीद नोंग-ओ और कोंगथोरानी की प्रतिद्वंदिता के तीसरे मैच से की जा सकती है।
पहले मैच को कोंगथोरानी ने जीता, वहीं दूसरे मैच में दिग्गज नोंग-ओ को जीत मिली तो वहीं अब तीसरी फाइट से पता लग जाएगा कि ये दुश्मनी किसके पक्ष में जाएगी।
मार्शल आर्ट्स जगत की सबसे मशहूर फाइटर की वापसी
स्टैम्प फेयरटेक्स जब रिंग में एंट्री करने के लिए स्टेज पर अपने डांस के साथ एंट्री लेती हैं तो स्टेडियम के अलावा दूर देशों में देख रहे फैंस भी खुशी से झूम उठते हैं। MMA और किकबॉक्सिंग में लगातार मुकाबले करने के बाद स्टैम्प अब छह साल बाद मॉय थाई में वापसी कर रही हैं।
वह छह साल की उम्र से मॉय थाई के मैचों में शिरकत कर रही हैं और इसे उन्हें न सिर्फ ONE में तीन खेलों की चैंपियन बनवाया बल्कि वो घर-घर जाने जाने वाला नाम भी बन गईं। भारत में The Inner Circle 20 इवेंट को शुक्रवार, 26 जून को शाम 5 बजे से live.onefc.com पर देखा जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications