अमेरिका में भीषण गर्मी के बाद आग का कहर, लाखों एकड़ जंगल में फैली आग, हजारों जानवर जले

अमेरिका के जंगलों में भीषण आग से लाखों एकड़ में जंगल जल गये हैं और हजारों जानवर जल गये हैं। जलवायु परिवर्तन को आग लगने की वजह बताया जा रहा है।

वॉशिंगटन, जुलाई 19: अमेरिका में भीषण गर्मी के बाद आग कहर बरपा रहा है और माना जा रहा है कि जंगल में लगी के पीछे भी भीषण गर्मी ही है। अमेरिका के इतिहास में 50 डिग्री सेल्सियस गर्मी कभी नहीं पड़ी है और गर्मी के साथ साथ भयानक लू चलते हुए लोगों ने कभी नहीं देखा था। लेकिन अब गर्मी के साथ साथ जंगल की आग ने विश्व के सबसे ताकतवर देश को घुटनों पर ला दिया है।

जंगल में लगी है भीषण आग

जंगल में लगी है भीषण आग

कनाडा के जंगलों में भी गर्मी की वजह से आग लगी हुई है और अत्यधिक गर्मी और शुष्क मौसम से आग पर काबू पाना काफी ज्यादा मुश्किल साबित हो रहा है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि ओरेगन में करीब 2 लाख 90 हजार एकड़ क्षेत्र में भयानक आग फैली हुई है। एक दिन पहले तक करीब 2 लाख 74 हजार एकड़ क्षेत्र में आग फैली हुई थी, जो लगातार बढ़ती जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक अमेरिका में 80 से ज्यादा जगहों पर भयानक आग फैली हुई है। अधिकारियों ने कहा कि आग की वजह से करीब 2 हजार से ज्यादा आदमियों को रेस्क्यू किया गया है।

कनाडा बॉर्डर के पास भीषण आग

कनाडा बॉर्डर के पास भीषण आग

अमेरिका के उत्तरी ओरेगन क्षेत्र में बूटलेग के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है और सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है आसमान में काफी ज्यादा धुएं का गुबार बनने लगा है। ये इलाका कनाडा की सीमा के पास है, वहीं कनाडा के जंगलों में भी आग लगी हुई है, लिहाजा खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है। वहीं, आग पर काबू पाने के लिए काफी तेज कोशिशें की जा रही हैं। हेलीकॉप्टर से पानी बरसाए जा रहे हैं और आग बुझाने वाले गैस छोड़े जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 22 फीसदी आग पर काबू पाया गया है। लेकिन, काफी तेज हवा, तूफान और बिजली गिरने से स्थिति काफी खतरनाक होने की भी आशंका जताई गई है।

बिजली गिरने से स्थिति काफी खराब

बिजली गिरने से स्थिति काफी खराब

आग बुझाने वाली टीमों का कहना है कि कैलिफोर्निया के लेह ताको पर्यटन स्थलों के पास काफी ज्यादा आसमानी बिजली गिरी है, जिसकी वजह से जंगलों में आग लगी है। वहीं, बताया जा रहा है कि जंगल के पास काफी तेज हवा चल रही है, जिससे आग पर काबू पाने में काफी मुश्किल हो रहा है और आग काफी तेजी से फैल भी रही है। अग्निशमन अधिकारियों का कहना है कि वो एक हिस्से पर आग को काबू में करते हैं, तबतक दूसरे हिस्से में आग फैल जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि सिर्फ एक दिन में आग ने 20 हजार एकड़ से ज्यादा क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिसे देखते हुए नेवादा सीमा पर मार्कलीविल के पास के छोटे से समुदाय को खाली करा लिया गया है।

जलवायु परिवर्तन का असर

जलवायु परिवर्तन का असर

वैज्ञानिकों ने अमेरिकी आग को लेकर कहा है कि ये सब जलवायु परिवर्तन की वजह से हो रहा है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि अमेरिका के आस पास के इलाकों में मौसम पूरी तरह से सूख रहा है और हवा में नमी काफी कम हो गई है, जिसकी वजह से आग के फैलने के लिए आदर्श स्थिति का निर्माण होता है। वहीं, नेशनल इंटरएजेंसी फायर सेंटर ने आउटलुक से कहा है कि "उत्तरी मिनेसोटा में काफी गर्म वातावरण का निर्माण हो गया था, जिसकी वजह से आग लगने के लिए बेहद अनुकूल स्थिति का निर्माण हो गया था।"

आग बुझाने की कोशिश जारी

आग बुझाने की कोशिश जारी

अधिकारियों ने कहा है कि करीब 20 हजार से ज्यादा अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया है और आग पर काबू पाने के लिए हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। वहीं, इस साल अमेरिका में पहले ही आग से करीब ढाई लाख एकड़ जंगल जल चुका है। वहीं, कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में जहां 20 जगहों पर लगी आग पर काबू पाया गया है तो 15 नये जगहों पर आग लग गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+