US Election: अलास्का में जीते डोनाल्ड ट्रंप, फिर भी बाइडेन ही बनेंगे राष्ट्रपति
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुने हुए राष्ट्रपति डेमोक्रेट जो बाइडेन को अलास्का में हरा दिया है। बुधवार को एडीसन रिसर्च की तरफ से इस बात का अनुमान लगाया गया है। रिपब्लिकन राष्ट्रपति ट्रंप को अभी तक अपनी हार स्वीकार करनी है। 3 नवंबर को हुए चुनावों में बाइडेन ने ट्रंप को बुरी तरह से मात दी है। बाइडेन 270 का आंकड़ा पार कर चुके हैं और अलास्का में जीत के साथ ट्रंप के इलेक्टोरल वोट्स का आंकड़ा 217 पर पहुंच गया है। ऐसे में अलास्का की जीत भी बाइडेन को 46वां राष्ट्रपति बनने से नहीं रोक सकती है।

Recommended Video
यह भी पढ़ें-पोंपेयो ने बाइडेन को विजेता मानने से किया इनकार
बाइडेन ने शुरू की ट्रांजिशन की प्रक्रिया
डेमोक्रेट जो बाइडेन ने मंगलवार को कहा है ट्रांजिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हार मानने से किया इनकार कर दिया है। बाइडेन की मानें तो वह राष्ट्रपति पद संभालने से पहले ट्रांजिशन की शुरुआत कर चुके हैं। 3 नवंबर को हुए चुनावों में बाइडेन को बड़ी जीत मिली है, उन्हें करीब 290 वोट हासिल हुए हैं। उन्हें हर बैटलग्राउंड स्टेट में भी विजय मिली है। साथ ही पॉपुलर वोट्स के मामले में भी वह काफी आगे हैं। विलमिंग्टन, डेलावेयर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों के जवाब में बाइडेन ने कहा, 'हमनें पहले ही ट्रांजिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, हम इसे जारी रखे हैं और प्रशासन का काम जारी है। हमारी जीत को पहचानने में असफल रहने से हम जो कर सकने में समर्थ हैं, उसकी दिशा नहीं बदलने वाली है।' बाइडेन ने इस बात पर भी भरोसा जताया है कि उनके विपक्षी की तरफ से जीत को स्वीकार न करने का उनकी योजनाओं पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। साथ ही वह अब से लेकर 20 जनवरी के बीच क्या करने में समर्थ हैं, इस पर भी कोई असर नहीं पड़ने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications