US Election: विदेश मंत्री पोंपेयो बोले-व्‍यवस्थित तरीके से होगा सत्‍ता हस्‍तांतरण, मगर बाइडेन को नहीं ट्रंप को

वॉशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपेयो ने मंगलवार को कहा है कि चुनाव के बाद दुनिया एक व्‍यवस्थित सत्‍ता हस्‍तांतरण को देखेगी। लेकिन इसके साथ ही उन्‍होंने डेमोक्रेट जो बाइडेन की जीत को मानने से इनकार कर दिया। पोंपेयो ने कहा कि सत्‍ता पर राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ही काबिज रहने वाले हैं। आपको बता दें कि ट्रंप ने अभी तक अपनी हार नहीं स्वीकारी है और उनके कैंपेन की तरफ से पेंसिलवेनिया को लेकर केस दर्ज करा दिया गया है। ट्रंप की तरफ से मंगलवार को अगले हफ्ते चुनावी नतीजे आने की बात कही गई है।

mike-pompeo.jpg

दूसरे ट्रंप प्रशासन को मिलेगी सत्‍ता

पोंपेयो ने मंगलवार को टाइम्‍स टेस्‍टी न्‍यूज कॉन्‍फ्रेंस में नई सरकार को लेकर कई टिप्‍पणियां की। पोंपेयो ने कहा, 'दूसरे ट्रंप प्रशासन के लिए एक व्‍यवस्थित हस्‍तांतरण होगा।' पोंपेयो ने यह बात उस समय कही जब उनसे पूछा गया था कि बाइडेन की टीम के साथ उनका कोई कॉन्‍टेक्ट हुआ है। पोंपेयो ने कहा, 'दुनिया को इस बात पर पूरा भरोसा होना चाहिए कि हस्‍तांतरण जरूरी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विदेश विभाग आज भी काम कर रही है। जो राष्‍ट्रपति ऑफिस में हैं उन्‍हें सफलतापूर्वक सत्‍ता हस्‍तांतरित की जाएगी।' अमेरिकी संविधान के मुताबिक राष्‍ट्रपति 20 जनवरी को शपथ लेकर अपना कार्यकाल आरंभ करते हैं। दुनियाभर के नेता जिसमें अमेरिकी के मित्र देश भी शामिल हैं, उन सभी की तरफ से जो बाइडेन को जीत की बधाई दी जा चुकी है। बाइडेन को करीब 290 इलेक्‍टोरल वोट्स मिले हैं। उन्‍हें हर बैटलग्राउंड स्‍टेट में भी विजय मिली है। साथ ही पॉपुलर वोट्स के मामले में भी वह काफी आगे हैं। लेकिन 3 नवंबर को हुए चुनाव में ट्रंप ने अपनी हार मानने से इनकार कर दिया है। ट्रंप ने बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है और कहा है कि वह कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+