अमेरिका में कोरोना फिर ऑउट ऑफ कंट्रोल, कई राज्यों के अस्पतालों में ICU बेड खत्म, आपातकालीन अलार्म बजा
अमेरिका में फिर कोरोना वायरस बेकाबू हो रहा है। ऑस्टिन शहर में सिर्फ 6 आईसीयू बेड बचने के बाद खतरे का अलार्म बजा दिया गया है।
टेक्सास, अगस्त 08: अमेरिकी शहर ऑस्टिन में कोरोना वायरस की वजहग से स्थिति काफी खराब हो चुकी है और प्रशासन ने शनिवार को इमरजेंसी अलार्म बजा दिया है। ऑस्टिन शहर प्रशासन की तरफ से आपातकालीन अलार्म बजाते हुए कहा गया है कि शहर के पास सिर्फ 6 आईसीयू बेड बचे हुए हैं और अस्पतालों की स्थिति ओवरलोड है। प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि कोरोना महारामी काफी गंभीर स्थिति में पहुंच गई है और लोगों को चेतावनी जारी करते हुए घरों में ही रहने के लिए कहा गया है।
Recommended Video

ऑस्टिन शहर की खराब स्थिति
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्टिन शहर की स्थिति काफी गंभीर है और अस्पतालों के ऊपर काफी ज्यादा प्रेशर है। अस्पतालों के पास अब आपातकालीन बेड्स नहीं बचे हैं और ऑक्सीजन की किल्लत भी शुरू हो चुकी है। ऑस्टिन शहर के सार्वजनिक स्वास्थ्य चिकित्सा निदेशक डेसमार वाक्स ने एक बयान में कहा कहा कि शहर में कोरोना महामारी ने काफी गंभीर उत्पन्न कर दिया है और अब अस्पतालों के पास आईसीयू बेड्स नहीं बचे हैं। आपको बता दें कि ऑस्टिन शहर की आबादी सिर्फ 24 लाख है, उसके बाद भी इस शहर की स्थिति कोरोना वायरस ने खराब कर दी है।

लोगों से मदद की अपील
स्वास्थ्य चिकित्सा निदेशक डेसमार वाक्स ने ऑस्टिन शहर के लोगों से इस मुश्किल घड़ी में मदद करने का आग्रह किया है और अपील की है कि लोग बिना वजह घरों से बाहर नहीं निकले। क्योंकि कोरोना संक्रमितों का इलाज करने के लिए शहर में अस्पताल नहीं बचे हैं। आपको बता दें कि अमेरिकी राज्य टेक्सस की राजधानी का नाम ऑस्टिन है और दो दिन पहले ऑस्टिन स्वास्थ्य विभाग ने शहर में कोरोना से खतरे का लेवल बढ़ाकर सबसे ज्यादा 5 कर दिया है और अब प्रशासन ने आपातकालीन चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि शहर में अस्पतालों के पास बेड्स नहीं बचे हैं।

जल्द टीका लगवाने की अपील
ऑस्टिन प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना महामारी से बचने के लिए लोग घर पर रहें और जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, वो जल्द से जल्द कोविड-19 टीका लगवा लें। इसके साथ ही प्रशासन ने घर से बाहर निकलने वाले सभी लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। वहीं, अमेरिकी सरकार ने एक बार फिर से टीका लेने वाले लोगों के लिए भी मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। वहीं, एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ह्यूस्टन के टेक्सन शहर में स्वास्थ्य अधिकारियों ने रोगियों को उत्तरी कैरोलिना तक राज्यों में भेजना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट है कि अमेरिका के कई शहरों में अस्पताल भर गये हैं।

टेक्सास और फ्लोरिडा में स्थिति खराब
अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची ने टेक्सास और फ्लोरिडा को अमेरिका के कोविड-टैली में सबसे अधिक योगदान देने वाले दो राज्यों के रूप में चुना है। डॉ. एंथनी फाउची ने कहा कि ''यह साफ हो गया है कि इन दोनों राज्यों में कोरोना वायरस ने फिर से खतरनाक मोड़ ले लिया है''। वहीं ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने से अब तक अस्पताल में नये भर्ती के मामलों में 600 प्रतिशत तक का उछाल सामने आया है। जबकि आईसीयू में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में करीब 570 प्रतिशत तक का उछाल ऑस्टिन में दर्ज किया गया है। जिसकी वजहग से ऑस्टिन शहर की स्थिति काफी खराब है। वहीं, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में 102 मरीज वेंटिलेशन पर हैं, जो जुलाई में आठ मरीजों की तुलना में एक बड़ी छलांग है।

फिर बेकाबू अमेरिका की स्थिति
अमेरिका ने पिछले कुछ महीनों में स्थिति काफी कंट्रोल हो गया था, लेकिन शुक्रवार को अमेरिका में एक लाख से ज्यादा कोरोना वायरस के नये मामले सामने आने के बाद बाइडेन प्रशासन फिर से मुश्किलों में घिर गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि हालिया प्रकोप अत्यधिक संक्रामक डेल्टा वेरिएंट और वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार की वजह से हो रहा है। खासकर टेक्सास जैसे दक्षिणी राज्यों में डेल्टा वेरिएंट बुरी तरह से फैला हुआ है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के निदेशक रोशेल वालेंस्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि "हमारे मॉडल दिखाते हैं कि अगर हम लोगों का टीकाकरण नहीं करते हैं, तो अमेरिका में एक दिन में कई लाख मामले हो सकते हैं, जैसा कि जनवरी की शुरुआत में हुआ था।"












Click it and Unblock the Notifications