दोस्त अमेरिका को छोड़िए, दुश्मन चीन के दिमाग में भी छाया G20 सम्मेलन का खुमार, फिर से पढ़े भारत के कसीदे
China on India G20 Summit: नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के समापन के कुछ दिनों बाद, संयुक्त राज्य अमेरिका ने सोमवार को पुष्टि की है, कि चीनी और रूसी राष्ट्रपतियों की अनुपस्थिति के बावजूद जी20 शिखर सम्मेलन "सफल" रही और संयुक्त घोषणा में यूक्रेन में जारी युद्ध में, रूस की भूमिका की स्पष्ट रूप से निंदा नहीं की गई है।
अमेरिका के साथ साथ चीन ने भी भारत की मेजबानी में आयोजित किए गये जी20 शिखर सम्मेलन की तारीफ की है।

अमेरिका ने शिखर सम्मेलन पर क्या कहा?
शिखर सम्मेलन की सफलता पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, कि "हमें पूरा विश्वास है, कि यह सफल रहा है।"
वहीं, जब उनसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अनुपस्थिति के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, कि "ऐसे सदस्य हैं, जिनके विचार विविध हैं। हम इस तथ्य पर विश्वास करते हैं, कि संगठन एक संयुक्त बयान जारी करने में सक्षम था, जो क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान करने के लिए कहता है, और यह कहना, कि उन सिद्धांतों का उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए, लिहाजा एक अत्यंत महत्वपूर्ण बयान है, क्योंकि वास्तव में यही यूक्रेन में रूस के आक्रमण का मूल है।"
भारत के शोपीस जी20 शिखर सम्मेलन के नेता शनिवार को जी20 नई दिल्ली नेताओं की घोषणा के केंद्र में रूस-यूक्रेन संघर्ष के साथ एक संयुक्त विज्ञप्ति में पहुंच गये थे और संयुक्त बयान जारी किया था।। हालांकि सात पैराग्राफों के घोषणापत्र में रूस की उसके कार्यों की निंदा नहीं की गई, न ही इसे "आक्रामकता" कहा गया।
इसके बजाय, पैराग्राफ में युद्ध को लेकर सावधानीपूर्वक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, और कहा गया, कि "सभी राज्यों को, किसी भी राज्य की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता या राजनीतिक स्वतंत्रता के खिलाफ, क्षेत्रीय अधिग्रहण के लिए फोर्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।"
इसके अलावा, संयुक्त बयान में कहा गया है, कि 'परमाणु हथियारों का उपयोग करना, या धमकी भी देना जी20 को पूरी तरह से अस्वीकार्य है।"
चीन ने भी भारत की तारीफ
इस बीच, चीन ने शिखर सम्मेलन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, बैठक से अपने राष्ट्रपति की अनुपस्थिति पर टिप्पणी करने से परहेज किया।
एक दिन पहले चीन ने कहा था, कि घोषणापत्र ने एक "सकारात्मक संकेत" भेजा है, कि प्रभावशाली समूह के सदस्य देश वैश्विक चुनौतियों से निपटने और आर्थिक सुधार के लिए हाथ मिला रहे हैं।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने एक मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा, कि "जी20 शिखर सम्मेलन द्वारा जारी घोषणा से पता चलता है, कि चीन का प्रस्ताव एक अच्छा संकेत है।"
वहीं, शिखर सम्मेलन में चीन की अनुपस्थिति पर टिप्पणी करते हुए, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मिलर ने कहा, कि "मैं इस पर बात नहीं करने जा रहा हूं, कि राष्ट्रपति शी को इसमें भाग लेना चाहिए था या नहीं। मैं कहूंगा कि राष्ट्रपति बाइडेन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का वहां होना, अपने समकक्षों के साथ सीधे जुड़ना हमें अविश्वसनीय रूप से उपयोगी लगा... हमने संयुक्त राज्य अमेरिका के हितों के लिए उन वार्तालापों को करने और उन्हें आगे बढ़ाने में इसे अविश्वसनीय रूप से उत्पादक पाया।"
आपको बता दें, कि नई दिल्ली में जी20 नेताओं की घोषणा ने महामारी के बाद आर्थिक संकट और मतभेदों को स्वीकार करते हुए यूक्रेन में युद्ध से प्रभावित वैश्विक दक्षिण की चिंताओं में से एक को संबोधित किया।
इस सवाल पर, कि बीजिंग जी20 शिखर सम्मेलन के नतीजे को कैसे देखता है, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ ने कहा, कि "चीन ने रचनात्मक भूमिका निभाई और विकासशील देशों की चिंताओं को भी महत्व दिया और उस नतीजे का समर्थन किया, जो वैश्विक आम विकास के लिए अनुकूल था।"
उन्होंने कहा, "हम विश्व अर्थव्यवस्था और विभिन्न विकास क्षेत्रों में जोखिमों से निपटने में जी20 की एकजुटता और सहयोग का समर्थन करते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications