अमेरिका ने कहा- करेंगे भारत-पाक के बीच सीधी बातचीत का समर्थन
वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि भारत-पाक के बीच सीधी बातचीत दोनों देशों और पूरे क्षेत्र के लिए अच्छा होगा।

अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के उप प्रव्कता मार्क टोनर ने पत्रकारों को बताया कि हम भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत के हर प्रयास का समर्थन करते हैं, जो स्थिर और समृद्ध क्षेत्र बनाने में सहयोग करे इसमें दोनों देशों के अधिकारियों द्वारा किसी भी स्तर पर बैठक भी शामिल है।
आपसी तनाव कम करें
उन्होंने कहा कि हम लंबे समय से दोनों देशों के रिश्तों के सामान्य होने से होने वाले लाभ और व्यावहारिक सहयोग के साथ खड़े हैं। हम इसके लिए भी प्रोत्साहित करते हैं कि दोनों देश आपसी तनाव कम करते हुए सीधी बातचीत में शामिल हों।
अमेरिका का यह बयान तब आया है जब भारत ने पाकिस्तान की ओर से मिले विदेश सचिव स्तर के बातचीत के न्योते को ठुकरा दिया है।
ये कहा था भारत ने
गौरतलब है कि पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाद अहमद चौधरी के न्योते के बाद , भारतीय विदेश सचिव एस.जयशंकर ने 17 अगस्त को इस्लामाबाद जाने की इच्छा व्यक्त की थी।
हालांकि जयशंकर ने साथ में यह भी कहा था कि सीमापार से होने वाले आंतकवाद और घुसपैठ को बंद करने के लिए अलावा जम्मू और कश्मीर की स्थिति पर चर्चा करने के लिए पाक के पास कोई अधिकार नहीं है। यह भारत का आंतरिक मामला है।












Click it and Unblock the Notifications