आपदा में अवसर: अरबों डॉलर लेकर भाग रही थी यूक्रेनी नेता की पत्नी, कई सूटकेस के साथ पकड़ी गईं

एक तरफ पूर्व सांसद की बीवी करोड़ों डॉलर के साथ फरार हो रही थी, तो दूसरी तरफ यूक्रेन की मीडिया ने कहा है कि रविवार को चेर्निहाइव में रूस की तरफ से तोप से गोले दागे गये हैं...

कीव, मार्च 21: कहते हैं, नेता किसी भी देश के क्यों ना हों, वो आपदा में अवसर निकालने की हुनर काफी अच्छे से जानते हैं और यूक्रेन के एक पूर्व सांसद भी इसी चक्कर में थी, लेकिन वो अपनी कोशिश में कामयाब नहीं हो पाई। एक तरफ देश के हजारों लोग रूसी सैनिकों का मुकाबला करने के लिए सड़कों पर हैं और गोलियों से मर रहे हैं, तो दूसरी तरफ, पूर्व सांसद की पत्नी कई बैग में पैसे भरकर देश से फरार होने की कोशिश कर रही थीं।

28 मिलियन डॉलर के साथ भागने की कोशिश

28 मिलियन डॉलर के साथ भागने की कोशिश

यूक्रेन के पूर्व संसद सदस्य इहोर कोतवीत्स्की की पत्नी ने कथित तौर पर सूटकेस में जमा 28 मिलियन डॉलर और 1.3 मिलियन यूरो नकद लेकर देश से भागने का प्रयास किया है। NEXTA मीडिया संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व सांसद कोतवीत्स्की की पत्नी देश में हो रहे युद्ध के बीच देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रही थी और उसने कई सूटकेस में डॉलर्स भर रहे थे और देश से भागने की कोशिश कर रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक वो युद्धग्रस्त यूक्रेन से भागने के लिए ज़कारपट्टिया प्रांत के रास्ते हंगरी में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी। लेकिन, पूर्व सांसद की पत्मी को हंगरी की सीमा पर तैनात हंगरी के सैनिको ने जांच के दौरान पकड़ लिया और फिर पूर्व सांसद की बीवी का भांडाफोड़ हो गया।

फर्जीवाड़े के लगे हैं आरोप

वहीं, सांसद की पत्नी के करोड़ों डॉलर्स के साथ पकड़े जाने के बाद सोशल मीडिया पर यूक्रेन के लोग कई आरोप लगा रहे हैं और कह रहे हैं कि, जब कोतवीत्स्की देश में सांसद थे, उस वक्त उनके ऊपर भारी भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। हालांकि, आरोपों में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि हम नहीं कर सकते हैं। लेकिन, हंगरी सैन्य बल के द्वारा पूर्व सांसद कोतवीत्स्की की पत्नी के करोड़ों डॉलर्स के साथ पकड़े जाने की पुष्टि की गई है और फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

चेर्निहाइव में घातक गोलाबारी

चेर्निहाइव में घातक गोलाबारी

एक तरफ पूर्व सांसद की बीवी करोड़ों डॉलर के साथ फरार हो रही थी, तो दूसरी तरफ यूक्रेन की मीडिया ने कहा है कि रविवार को चेर्निहाइव में रूस की तरफ से तोप से गोले दागे गये हैं और एक गोले ने कार को निशाना बनाया, जिसमें दो लोगों को मौत हो गई है। समाचार वेबसाइट उक्रेन्स्का प्रावदा ने एक प्रत्यक्षदर्शी का हवाला देते हुए कहा कि दोनों लोग शहर के निवासियों को पानी पहुंचा रहे थे। वहीं, यूक्रेन की आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि ज़ाइटॉमिर में एक हवाई हमले ने तीन लोगों को घायल कर दिया और 13 इमारतों को क्षतिग्रस्त कर दिया है।

ओडेसा में रूस की सख्त निगरानी

ओडेसा में रूस की सख्त निगरानी

यूक्रेन के तीसरे सबसे बड़े शहर ओडेसा पर अब रूस कब्जा करना चाहता है, लिहाजा अब ओडेसा शहर के ऊपर भारी संख्या में सर्विलांस ड्रोन देखे जा रहे हैं। ओडेसा में एक यूक्रेनी अधिकारी का कहना है कि रूस ने "क्षेत्र के शहरी क्षेत्रों में मानव रहित हवाई वाहनों का उपयोग" शुरू कर दिया है। लेकिन ओडेसा सैन्य प्रशासन के प्रमुख मैक्सिम मार्चेंको ने कहा कि "क्षेत्र में वर्तमान स्थिति शांत है"।

रिहायशी इलाकों में बमबारी

रिहायशी इलाकों में बमबारी

यूक्रेन ने कहा है कि, रूस की तरफ से रिहायशी इलाकों पर भी भीषण हमले किए जा रहे हैं और मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि, रविवार की देर रात कीव के पोडिल जिले में आवासीय घरों और एक खरीदारी क्षेत्र में गोलाबारी हुई। क्लिट्स्को ने अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा कि, "राजधानी के पोडिल जिले में कई विस्फोट हुए हैं"। उन्होंने कहा कि, "फिलहाल हमारे पास मौजूद जानकारी के अनुसार, कई घर और एक शॉपिंग सेंटर तबाह हुए हैं। बचाव दल, चिकित्सक और पुलिस पहले से ही मौके पर हैं।

रूस की भयानक चेतावनी

रूस की भयानक चेतावनी

व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पूरी दुनिया को चेतावनी देते हुए कहा है कि, रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल तभी करेगा जब उसके अस्तित्व को खतरा होगा। रूस द्वारा यूक्रेन में अपनी सेना भेजने के लगभग चार सप्ताह बाद यह टिप्पणी पश्चिमी चिंता के बीच आई है, कि यूक्रेन संघर्ष पूर्ण पैमाने पर परमाणु युद्ध में बदल सकता है। रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा कि, 'हमारे पास घरेलू सुरक्षा की अवधारणा है, जो सार्वजनिक है।' पुतिन के प्रवक्ता पेसकोव ने कहा कि, 'हमारे पास जो घरेलू सुरक्षा के लिए नियमावली है, उसमें आप परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने के सभी कारणों के बारे में पढ़ सकते हैं और उसमें लिखा है, कि अगर हमारे देश के अस्तित्व को खतरा आता है, तो घरेलू सुरक्षा के लिए परमाणु बम का इस्तेमाल किया जा सकता है।' प्रवक्ता पेसकोव ने कहा कि, 'इसके अलावा परमाणु बम इस्तेमाल करने के और कोई कारण नहीं है'।

प्रवक्ता की टिप्पणी से हड़कंप

प्रवक्ता की टिप्पणी से हड़कंप

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता पेसकोव ने अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन के एंकर क्रिस्टियन अमनपोर से बात करते वक्त परमाणु बम के इस्तेमाल को लेकर ये सनसनीखेज बयान दिया है, जिसमें उनसे पूछा गया था, कि 'आप कितने आश्वस्त हैं, कि पुतिन परमाणु विकल्प का इस्तेमाल नहीं करेंगे।' रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लंबे समय से सहयोगी रहे पेसकोव ने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि, रूस अपने अस्तित्व पर कब खतरा मानेगा? लेकिन, रूस के ऊपर जो प्रतिबंध लगाए गये हैं, वो काफी ज्यादा खतरनाक हैं और माना जा रहा है, कि इन प्रतिबंधों की वजह से रूस में भूखमरी की स्थिति पैगा हो सकती है, जबकि रूस अभी भी अपनी बात पर टिका है, कि 'रूस के आसपास वो नाटो को नहीं रहने देगा और यूक्रेन को नाटो में शामिल नहीं होन देगा'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+