मलेशिया के यात्री विमान पर 'बक मिसाइल' से हमला आंतकी था?
'बक मिसाइल' से हमला हुआ, विमान के परखच्चे उड़ गये
जहां मलेशिया की ओर से युक्रेन की सेना पर निशाना साधा जा रहा है कि यह हमला उसकी देन हैं तो वहीं यूक्रेन की ओर से कहा गया है कि उसकी सेना की ओऱ से कुछ भी ऐसा नहीं किया गया है उल्टा यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको ने कथित हमले के पीछे आतंकी हाथ होने की आशंका जताई है।
इस अप्रत्याशित और दुखद घटना के बाद पूरी दुनिया सकते में हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस हादसे के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से बातचीत की।
इंडियन एयरलाइंस ने भी ऐलान किया है कि यूक्रेन के हवाई क्षेत्र से नहीं गुजरेंगे भारतीय विमान
इस घटना के बाद इंडियन एयरलाइंस ने भी ऐलान किया है कि यूक्रेन के हवाई क्षेत्र से नहीं गुजरेंगे भारतीय विमान। वैसे जो टीवी पर खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक विमान के कुछ टुकड़े पाये गये हैं और कुछ चश्मदीदों के मुताबिक, एक साथ लगभग 100 शव भी देखे गए।
गौरतलब है कि रूस द्वारा क्रीमिया कब्जाने के बाद से यूक्रेन और रूस के बीच तनाव का माहौल है। आपको बता दें कि रूस समर्थक अलगाववादियों ने इससे पहले यूक्रेनी जेट भी मार गिराए थे। लिहाजा, शक की सूई उनकी ओर घूम रही है। जबकि पूर्वी यूक्रेन के अलगाववादी नेता एलेक्जेन्डर वोरदोई ने आरोप लगाया है कि विमान को यूक्रेन की सेना ने मार गिराया है।
अलगाववादियों ने इससे पहले यूक्रेनी जेट भी मार गिराए थे
आपको बता दें कि मलेशिया एअरलाइंस के एक विमान को गुरुवार को यूक्रेन में रूस की सीमा के पास 'मार गिराया' गया। विमान में 280 यात्री और चालक दल के 15 सदस्य सवार थे।
मलेशियन स्टार के मुताबिक, बोइंग 777 एम्सटर्डम से कुआलालंपुर की उड़ान पर था और 30,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ते समय उसे मार गिराया गया। विमान पूर्वी यूक्रेन के उपद्रवग्रस्त क्षेत्र दोनेत्स्क में गिर गया। विमान रूस की वायुसीमा में नहीं गया था।
मलेशियाई एअरलाइंस के मुताबिक, एमएएस का एमएच17 के साथ संपर्क खत्म हो गया। एम्सटर्डम नियंत्रण कक्ष के मुताबिक विमान की अंतिम स्थिति यूक्रेन की हवाई सीमा थी। इसमें यह भी कहा गया है कि यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने विमान में सवार सभी 295 यात्रियों के मारे जाने की खबर है।













Click it and Unblock the Notifications