यूक्रेन में मिसाइल से उड़ाया गया यात्री विमान, 295 की मौत

Malaysian Plane
कीव। मलेशिया का एक विमान गुरुवार को यूक्रेन में रूस की सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 280 यात्री और चालक दल के 15 सदस्य सवार थे। यानी इस हमले में 295 लोगों की मौत हो गई है।

अभी तक प्राप्त खबरों के अनुसार इस विमान दुर्घटना में तीन प्रकार के कयास लगाये जा चुके हैं। पहला यह कि रूस के एक जेट विमान में हवा में वार करते हुए यूक्रेन में मलेश‍ियाई विमान को मार गिराया।

दूसरा कयास यह कि रूस ने मिसाइल हमला करते हुए विमान को गिरा दिया। वहीं तीसरा कयास यह लगाया गया कि अज्ञात हमलावरों ने मिसाइल से हमला करते हुए 33 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान को मार गिराया।

विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका तब गहरायी जब मलेश‍ियन एयरलाइंस ने ट्वीट करके यह जानकारी दी कि एमएच 17 विमान नियंत्रण से बाहर हो गया है। कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया है। जब संपर्क टूटा तब यह विमान 33 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था।

उस ट्वीट के थोड़ी ही देर बाद यूक्रेन के अंतरिक मामलों के मंत्रालय में सलाहकार एंटोन गेराशेंको ने फेसबुक पर पोस्ट किया कि 295 यात्रियों को लेकर 10000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहे मलेश‍ियाई विमान से संपर्क टूटने के बाद उस पर एक बक लॉन्चर मिसाइल ने हमला किया है। यह वो मिसाइल है जो 22 हजार मीटर की ऊंचाई तक यानी 72 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान पर हमला कर सकती है।

यूक्रेन सरकार का बयान

विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको ने वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि यूक्रेनियन आर्मी ने ऐसा कोई हमला नहीं किया है। यह विमान क्वाला लुंपुर जा रहा था।

पिछले छह महीने में मलेशिया का यह दूसरा विमान है जिसका संपर्क टूटा और एक भी यात्री नहीं बचा। इससे पहले क्वाला लुंपुर से बजिंग के लिये उड़ान भरने वाला एमएच 370 मार्च महीने में आसमान में ही लापता हो गया और आज तक नहीं मिल सका। भारतीय महासागर में उसकी खोज अभी भी जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+