तुर्की में 35 हजार फीट की ऊंचाई पर टला बहुत बड़ा विमान हादसा, आपस में टकरा सकती थी दो फ्लाइट

कोलंबो, जून 15। श्रीलंकाई एयरलाइंस का एक विमान उस वक्त बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गया है, जब वो तुर्की के एयरस्पेस में उड़ रहा था। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन से कोलंबो के लिए उड़ान भर चुकी श्रीलंकाई एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या UL504 एक ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट से टकराने वाली थी, लेकिन पायलट की सूझबूझ से यह हादसा होने से बच गया और दोनों विमान ने सेफ लैंडिंग की। सभी लोगों ने दोनों फ्लाइट के पायलटों की जमकर तारीफ की है। यह घटना 13 जून की बताई जा रही है।

35 हजार फीट की ऊंचाई पर हो सकता था हादसा

35 हजार फीट की ऊंचाई पर हो सकता था हादसा

जानकारी के मुताबिक, लंदन से कोलंबो आ रही श्रीलंकाई फ्लाइट में करीब 275 यात्री मौजूद थे और विमान 33 हजार से 35 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। जब यह विमान तुर्की के एयरस्पेस में दाखिल हुआ तो विमान के पायलट को यह निर्देश मिला कि उनकी फ्लाइट से सिर्फ 15 मील की दूरी पर समान ऊंचाई पर एक और विमान उड़ रहा है, जो ब्रिटिश एयरवेज का है। राष्ट्रीय वाहक की ओर से श्रीलंकाई एयरलाइन के पायलट को निर्देश दिया गया कि वो सतर्कता बरतें और विमान को अधिक हाइट पर ना लेकर जाएं।

पायलट की हो रही है सराहना

पायलट की हो रही है सराहना

श्रीलंकाई एयरलाइन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि फ्लाइट संख्या यूएल 504 का संचालन करने वाले पायलटों की समय पर कार्रवाई की सराहना की जाती है। उनके एक्शन की वजह से फ्लाइट के सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। आपको बता दें कि एयरलाइन की ओर से स्पष्टीकरण भी तब दिया गया है, जब विमान हादसे के टलने की खबरें मीडिया में आ गई थी।

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में भी थे 250 से अधिक यात्री

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में भी थे 250 से अधिक यात्री

रिपोर्ट के अनुसार, लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से कोलंबो के लिए टेकऑफ हो चुकी फ्लाइट तुर्की के एयरस्पेस में प्रवेश कर चुकी थी। ठीक उसी समय, श्रीलंकाई उड़ान ने ब्रिटिश एयरवेज की एक उड़ान का पता लगाया, जिसमें 250 से अधिक लोग सवार थे। यह फ्लाइट भी श्रीलंकाई फ्लाइट से केवल 15 मील दूर थी और उसी हाइट पर उड़ रही थी। इसकी जानकारी पहले अंकारा एयरपोर्ट को दी गई।

ब्रिटिश फ्लाइट थी काफी तेज

ब्रिटिश फ्लाइट थी काफी तेज

अंकारा एयरपोर्ट के अधिकारियों ने जब श्रीलंकाई विमान के पायलट को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया, लेकिन बाद में एयर ट्रैफिक ने तत्काल प्रतिक्रिया दी और कहा कि अगर श्रीलंकाई पायलट अपनी फ्लाइट को थोड़ा सा और हाइट पर ले जाते हैं तो ब्रिटिश विमान से उनकी टक्कर हो सकती है, क्योंकि ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट काफी तेज गति में थी।

ये भी पढ़ें: DGCA ने दिए ट्रेनी विमान इमरजेंसी लैंडिंग की जांच के आदेश, ट्रेनी पायलट चला रहा था एयरक्राफ्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+