Twitter Lays Off: ट्विटर ने फिर की दर्जनों कर्मचारियों की छंटनी, इंजीनियर-प्रोडक्ट के स्टाफ की गई नौकरी
Twitter Layoffs Latest News: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर पर छंटनी का दौर नवंबर की शुरुआत में शुरू हुआ था। उस वक्त कंपनी में 3700 कर्मचारी थे।

Twitter Layoffs Latest News: सोशल नेटवर्किंग कंपनी ट्विटर में फिर से एक बार छंटनी की गई है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि माइक्रोब्लागिंग साइट में एक बार फिर से कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है। सूत्रों के मुताबिक 50 से अधिक लोगों की नौकरी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन 50 स्टाफ में इंजीनियर और प्रोडक्ट विभाग के लोग हैं। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अक्टूबर में ट्विटर को खरीदने के बाद से ही एलन मस्क ने आठवीं बार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। यानी ये ट्विटर की आठवीं दौर की छंटनी है।
इस स्थिति से परिचित लोगों के मुताबिक छंटनी में इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट विभाग के कमर्चारियों को नुकसान हुआ है। कुछ कर्मचारियों को पता चला कि उन्हें शनिवार देर रात एक ईमेल आया था कि उन्हें नौकरी से हटा दिया गया है। वहीं कुछ कर्मचारियों को तब पता चला, जब वह सर्वर में लॉगिन नहीं कर पा रहे थे।
वहीं Newsroompost.com ने अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है कि ट्विटर ने कथित तौर पर शनिवार की रात अपने शेष कर्मचारियों के लगभग 10 प्रतिशत यानी 200 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। अब ट्विटर के वर्कफोर्स को 7,500 कर्मचारियों से घटाकर लगभग 2,000 कर दिया गया है।
द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर पर कर्मचारियों की संख्या 10 प्रतिशत कम है, इस मामले से परिचित लोगों की पुष्टि की गई है। पिछले हफ्ते, द इंफॉर्मेशन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ट्विटर ने बिक्री और उत्पाद टीमों से 50 से अधिक कर्मचारियों को निकाल दिया है।
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ट्विटर ने कर्मचारियों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी क्योंकि वे कर्मचारियों को आपस में संवाद नहीं करने देते हैं।
ये भी पढ़ें- Google के CEO सुंदर पिचाई ने भारत में 400 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, जानें 5 बड़ी बातें
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications