Twitter को लेकर जैक डोर्सी को है बड़ा अफसोस, खुलासे से मच गया तहलका

जैक डोर्सी ने इस सवाल के जवाब में ट्वीट किया, “सबसे बड़ी समस्या और मेरा सबसे बड़ा अफसोस यही है कि यह एक कंपनी बन गई।

न्यूयार्क, 26 अगस्त : ट्विटर (Twitter) के पूर्व संस्थापक और पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोर्सी को ट्विटर के कंपनी बनने का बड़ा अफसोस है। बता दें कि, ट्विटर के कानूनी पेंच में खुद को फंसता देख एलन मस्क ने जैक डोर्सी से मदद मांगी है। इसलिए अमेरिका की अदालत ने डोर्सी को कोर्ट ने समन भेजकर गवाही के लिए बुलाया है।

ट्विटर के कंपनी बनने का अफसोस

ट्विटर के कंपनी बनने का अफसोस

जैक डोर्सी ने इस सवाल के जवाब में ट्वीट किया, "सबसे बड़ी समस्या और मेरा सबसे बड़ा अफसोस यही है कि यह एक कंपनी बन गई। खबर के मुताबिक, अगर अरबपति एलॉन मस्क का ट्विटर को खरीदने का समझौता पूरा हो जाता है तो डोर्सी को 97.8 करोड़ डॉलर मिलेंगे।

ट्विटर को खरीदने से पीछे हटे मस्क

ट्विटर को खरीदने से पीछे हटे मस्क

कंपनी ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने के ऑफर से पीछे हटने पर मस्क पर मुकदमा किया है। एक पूर्व एग्जीक्यूटिव से व्हिशलब्लोअर बने एक शख्स ने ट्विटर पर हैकर्स और स्पैम अकाउंट्स के खिलाफ सुरक्षा देने के अपने उपायों को लेकर फेडरल रेगुलेटर्स को गुमराह करने का आरोप लगाया था। मस्क ने कहा कि ट्विटर की तरफ से स्पैम बॉट अकाउंट्स की संख्या को लेकर गुमराह करने वाली जानकारी देना उनके प्लेटफॉर्म के लिए 54.20 डॉलर प्रति शेयर की डील से पीछे हटने की पर्याप्त वजह है।

क्यों हटे ट्विटर डील से, ट्विटर ने बताई वजह

क्यों हटे ट्विटर डील से, ट्विटर ने बताई वजह

ट्विटर का आरोप है कि, एलन मस्क के डील से पीछे हटने का एक ही कारण था कि,टेस्ला कंपनी के शेयरों के दामों में भारी गिरावट। ट्विटर ने आगे कहा कि, मस्क के इस डील के फैसले के बाद इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के शेयर के दाम काफी गिर गए। इससे मस्क को 100 अरब डॉलर का भारी नुकसान हुआ था। इसी वजह से मस्क ट्विटर खरीद से पीछे हट रहे हैं। मस्क ट्विटर के फर्जी या स्पैम अकाउंट के मुद्दे को बिना वजह तूल दे रहे हैं। उनके करार तोड़ने की असल वजह टेस्ला को हुआ नुकसान है।

जटको ने आरोप लगाए

जटको ने आरोप लगाए

ट्विटर के नाम एक फिर बॉट्स को लेकर चर्चा में हैं। कंपनी के पूर्व सुरक्षा प्रमुख पीटर ज़टको ने ट्विटर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनका आरोप है कि, ट्विटर ने बॉट्स और सेफ्टी पर कई झूठ बोले हैं। अभी हाल ही में एलन मस्क ने जो ट्विटर की डील कैंसिल की है उसकी बड़ी वजह भी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद बॉट्स ही थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+