ट्विटर में फिर बड़ी छंटनी, एलन मस्क ने कॉन्ट्रैक्ट वाले 50% स्टाफ को निकाला, 4400 लोग एक झटके में सड़क पर
ट्विटर टेकओवर करने के बाद से कंपनी में छंटनी का दौर जारी है। एलन मस्क ने एक बार फिर से ट्विटर में मास लेवर पर छंटनी की है। इस बार संविदा पर काम कर रहे 4400 स्टाफ को निकाल दिया गया है।
ट्विटर टेकओवर करने के बाद से कंपनी में छंटनी का दौर जारी है। एलन मस्क ने एक बार फिर से ट्विटर में मास लेवर पर छंटनी की है। बीते सप्ताह ट्विटर ने 50 फीसदी यानी की 3,800 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था। लेकिन अब ट्विटर में संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों की छंटनी बारी आई है। एलन मस्क ने कथित तौर पर कांट्रैक्ट बेसिस पर काम कर रहे 4,400 कर्चारियों को निकाल दिया है।
Image- File

बिनी किसी सूचना के स्टाफ को काम से निकाला
Platformer और Axios की रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर अब उन कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है जो अनुबंध पर हैं। प्लेटफॉर्मर के केसी न्यूटन ने ट्वीट किया, "यह पता चला है कि अमेरिका और विदेश दोनों जगहों पर बड़ी संख्या में कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे ट्विटर स्टाफ को आज दोपहर बिना किसी सूचना के हटा दिया गया है।"
ट्विटर ने नहीं दी प्रतिक्रिया
सप्ताहांत में शुरू हुई छंटनी की नई लहर पर अब तक न तो एलन मस्क और न ही ट्विटर ने प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने पाया कि वे अब कंपनी के लिए काम नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि वे अचानक ट्विटर के इंटरनल सिस्टम तक पहुंच खो चुके थे। ट्विटर के इंटरनल स्लैक मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में पोस्ट कर एक स्टाफ ने कहा, "हमारे साथ काम करने वाले एक कॉन्ट्रैक्टर्स में से एक का चाइल्ड सेफ्टी वर्कफ़्लोज़ बिना किसी नोटिफिकेशन के निष्क्रिय हो गया।"

ट्विटर ने 4 नवंबर को भी की थी छंटनी
एक्सियोस के अनुसार, ट्विटर ने ऐसे कई कर्मचारियों को निकाल दिया है, जिन्होंने जिन्होंने टाइम कार्ड पर हस्ताक्षर कर रखे हैं, इसलिए कुछ कर्मचारी अब चिंतित हैं कि उन्हें अपने पिछले दो सप्ताह के काम का भुगतान नहीं मिल सकता है। इससे पहले ट्विटर ने 4 नवंबर को बड़े पैमाने पर छंटनी की थी। इससे पहले वाशिंगटन पोस्ट ने अक्टूबर के अंत में बताया था कि एलन मस्क ने कंपनी का अधिग्रहण करने के बाद छंटनी के शुरुआती दौर में 25 प्रतिशत कर्मचारियों को निकालने की योजना बनाई है।

नुकसान में जा रही कंपनी
वाशिंगटन पोस्ट ने कॉर्पोरेट दस्तावेजों का हवाला देते हुए बताया था कि मस्क का इरादा 75 प्रतिशत कर्मचारियों को निकालने का है, लेकिन ट्विटर के नए बॉस ने इन खबरों का खंडन किया था। हालांकि एलन मस्क ने छंटनी का समर्थन करते हुए कहा था कि ट्विटर हर दिन नुकसान में जा रहा है ऐसी स्थिति में छंटनी जरूरी है।
Eli Lilly से Lockheed Martin तक, Elon Musk ने हड़बड़ी में गड़बड़ी कर करवाया अरबों डॉलर का नुकसान












Click it and Unblock the Notifications