Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Trump Zelensky Clash: जे़लेंस्की ने अमेरिका के लिए जारी किया वीडियो संदेश, जानिए ट्रंप के लिए क्या कहा?

Trump Zelensky Clash: यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेन्स्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ओवल ऑफिस में हुई बहस के बाद अमेरिका के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है।

ज़ेलेन्स्की के ये बयान उस तनावपूर्ण बैठक के बाद आए, जिसमें ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वांस ने उन्हें अमेरिकी सहायता के प्रति पर्याप्त आभार नहीं दिखाने के लिए फटकार लगाई थी।

Trump Zelensky Clash

लंदन दौरे पर ज़ेलेन्स्की

बता दें कि व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर ज़ेलेन्स्की के बीच हुई तीखी बहस के बाद ज़ेलेन्स्की ब्रिटेन के दौरे पर पहुंचे। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की। वहीं लंदन में रविवार( 2 मार्च) को यूक्रेन पर रक्षा समिट का आयोजन किया गया।

जिसमें यूरोपीय देश के नेता शामिल हुए। वहीं इस समिट में ज़ेलेन्स्की भी मौजूद रहे। इस समिट में सभी नेताओं ने यूक्रेन के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया।

ये भी पढ़ें Trump Zelensky Clash: जल्द खत्म होगा यूक्रेन-रूस वॉर! ब्रिटिश पीएम ने पेश किया शांति प्रस्ताव

अमेरिका के लिए क्या कहा?

इस बैठक के बाद ज़ेलेन्स्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो संदेश जारी करते हुए अमेरिका का आभार व्यक्त किया। जेलेंस्की ने कहा, 'हम अमेरिका के महत्व को समझते हैं, और हम यूक्रेन को मिली सभी मदद के लिए आभारी हैं।'

हर दिन आभार व्यक्त किया- ज़ेलेन्स्की

ज़ेलेन्स्की ने कहा, "ऐसा कोई दिन नहीं रहा हमने अमेरिकी मदद के लिए उनका आभार व्यक्त नहीं किया। जब हमने आभार नहीं महसूस किया। यह आभार अपने देश के स्वतंत्रता के संरक्षण के लिए है। हमारी ताकत वे सभी देश हैं जो हमे समर्थन दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें Trump Zelensky Clash: ट्रम्प-ज़ेलेन्स्की विवाद पर इटली, ब्रिटेन,फ्रांस ने क्या कहा? जानिए कौन से देश किसके साथ

लंदन सुरक्षा सम्मेलन में दिया बयान

ज़ेलेन्स्की के ये बयान लंदन में आयोजित एक उच्च-स्तरीय सुरक्षा सम्मेलन के बाद आए, जिसमें दुनिया के प्रमुख नेता जैसे कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, फ्रांस के इमैनुएल मैक्रॉन, कनाडा के जस्टिन ट्रूडो और इटली की जॉर्जिया मेलोनी ने यूक्रेन को समर्थन देने के रणनीतियों पर चर्चा की।

ज़ेलेन्स्की और ट्रंप के बीच हुई थी नोकझोंक

बता दें कि, ज़ेलेन्स्की और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच बैठक उस समय अधिक तनावपूर्ण हो गई जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति वांस ने रूस के साथ कूटनीतिक बातचीत का सुझाव दिया। जिसे ज़ेलेन्स्की ने नकार दिया।

ट्रंप ने फिर यूक्रेनी नेता को फटकारते हुए कहा कि अगर अमेरिकी सहायता नहीं होती, तो यूक्रेन पहले ही रूसी बलों के हाथों गिर चुका होता। बैठक के बाद स्थिति असमंजस में बदल गई। जेलेंस्की बैठक स्थल छोड़कर निकल गए।

ये भी पढ़ें Trump Zelensky Clash: 'ज़ेलेन्स्की को थप्पड़ नहीं लगा', ट्रम्प और ज़ेलेन्स्की विवाद पर रूस से आई प्रतिक्रिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+