Trump Zelensky Clash: ट्रम्प-ज़ेलेन्स्की विवाद पर इटली, ब्रिटेन,फ्रांस ने क्या कहा? जानिए कौन से देश किसके साथ
Trump Zelensky Clash: व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर ज़ेलेन्स्की के बीच हुई तीखी बहस पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बहस पर दुनिया भर के लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वहीं अब इस पूरे घटनाक्रम पर दुनिया के कई देशों के आधिकारिक बयान भी सामने आए हैं। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि दुनिया भर के देश इस पूरे घटनाक्रम पर क्या कहा है?

यूक्रेन के प्रति अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता
यूरोपीय आयोग (European Commission)
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेन्स्की के प्रति अपनी एकजुटता का संदेश देते हुए। सोशल मीडिया पर लिखा, 'आपकी गरिमा यूक्रेनी लोगों की बहादुरी को सम्मानित करती है। मजबूत रहें, बहादुर रहें, निडर रहें।'
ये भी पढ़ें Trump Zelensky Clash: 'ज़ेलेन्स्की को थप्पड़ नहीं लगा', ट्रम्प और ज़ेलेन्स्की विवाद पर रूस से आई प्रतिक्रिया
यूरोपीय संघ (European Union)
यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा काल्लास ने भी यूक्रेन का समर्थन करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि, 'यूक्रेन यूरोप है! हम यूक्रेन के साथ खड़े हैं। हम उनकी मदद बढ़ाएंगे ताकि वे आक्रामकता के खिलाफ संघर्ष जारी रख सकें। आज यह स्पष्ट हो गया कि स्वतंत्र दुनिया को एक नए नेता की जरूरत है। यह हम यूरोपियों पर निर्भर है कि हम इस चुनौती का सामना कैसे करें।'
इटली (Italy)
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी और यूरोपीय नेताओं के बीच एक बैठक का प्रस्ताव रखा ताकि वे एकजुट होकर यूक्रेन के मुद्दे पर बातचीत करें। शांति की दिशा में प्रयास करें, इस युद्ध को रोकें।
कनाडा (Canada)
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा, 'कनाडा यूक्रेनी लोगों के साथ खड़ा रहेगा, ताकि वे न्यायपूर्ण और स्थायी शांति प्राप्त कर सकें।'
ऑस्ट्रेलिया (Australia)
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बेनीज़ ने कहा, 'हम यूक्रेन के साथ खड़े रहेंगे, क्योंकि यह एक लोकतांत्रिक राष्ट्र और एक तानाशाही शासन के बीच संघर्ष है, जिसका नेतृत्व व्लादिमीर पुतिन कर रहे हैं।'
फ्रांस (France)
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने पुर्तगाल में पत्रकारों से कहा कि,' यूक्रेन रूस के द्वारा प्रताड़ित हैं। हमने तीन साल पहले यूक्रेन की मदद की और रूस पर प्रतिबंध लगाए और हमें इसे जारी रखना चाहिए।'
जर्मनी (Germany)
जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज़ ने कहा, 'यूक्रेन को जर्मनी और यूरोप पर भरोसा है। हर आदमी यूक्रेन में शांति चाहता है। इसलिए हम मिलकर एक स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के रास्ते की तलाश कर रहे हैं।'
ब्रिटेन (UK)
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने ट्रम्प और ज़ेलेन्स्की के बीच सार्वजनिक तकरार के बाद दोनों से बात की और कहा, 'हम यूक्रेन के प्रति अपनी समर्थन की भावना में कोई बदलाव नहीं लाएंगे और हम इस संघर्ष के समाधान के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।'
स्पेन (Spain)
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने भी यूक्रेन के प्रति अपनी एकजुटता जताते हुए लिखा, 'यूक्रेन, स्पेन आपके साथ है।'
नॉर्वे (Norway)
नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गाहर स्टोएर ने व्हाइट हाउस की घटनाओं की निंदा करते हुए कहा, 'यूक्रेन को अमेरिका का समर्थन की जरूरत है। यूक्रेन की सुरक्षा अमेरिका और यूरोप दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं।'
पोलैंड (Poland)
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड तुस्क ने लिखा, 'प्रिय यूक्रेनी दोस्तों, आप अकेले नहीं हैं।'
जानिए पूरा मामला
व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर ज़ेलेन्स्की के बीच शुक्रवार (28 फरवरी) को दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। बैठक की शुरुआत दोस्ताना माहौल में हुई थी, जिसमें ट्रम्प ने ज़ेलेन्स्की से हाथ मिलाया और कहा,"मुझे लगता है वह एक शानदार व्यक्ति हैं। लेकिन यह शांति ज्यादा देर नहीं टिक पाई। ज़ेलेन्स्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कूटनीति को लेकर उपराष्ट्रपति वांस से बहस करना शुरू किया।
इस बहस में ट्रम्प की भी एंट्री हो गई और माहौल गर्म हो गया। ट्रम्प ने ज़ेलेन्स्की से गुस्से में कहा कि, 'उन्हें मदद के लिए अमेरिका का धन्यवाद करना चाहिए।' इसके बाद ट्रम्प ने ज़ेलेन्स्की को चेतावनी दी। कहा कि,'समझौता करो या बाहर चले जाएं।' इस बातचीत का LIVE प्रसारण हो रहा था। अब इस पूरे घटना क्रम का वीडियो पूरी दुनिया में फैल चुका है।
वहीं इस घटनाक्रम के बाद भी यूरोप सहित दुनिया भर के कई देश यूक्रेन के साथ खड़ा है।
ये भी पढ़ें Trump Keir Starmer Meet: यूक्रेन को लेकर ट्रंप-स्टार्मर की तीखी बहस, क्या अमेरिका ने बदला रुख? जानें सबकुछ












Click it and Unblock the Notifications