Trump Zelensky Clash: जल्द खत्म होगा यूक्रेन-रूस वॉर! ब्रिटिश पीएम ने पेश किया शांति प्रस्ताव
Trump Zelensky Clash: व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर ज़ेलेन्स्की के बीच हुई तीखी बहस के बाद ज़ेलेन्स्की ब्रिटेन के दौरे पर पहुंचे और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की।
वहीं लंदन में रविवार( 2 मार्च) को यूक्रेन पर रक्षा समिट का आयोजन किया गया। जिसमें यूरोपीय देश के नेता शामिल हुए। वहीं इस समिट में ज़ेलेन्स्की भी मौजूद रहे। इस समिट में सभी नेताओं ने यूक्रेन के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया।

यूरोपीय देश महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा
समिट में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि, यूरोपीय देशों के नेताओं ने समिट में यूक्रेन का समर्थन करने का फैसला लिया साथ ही उसकी सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य हरसंभव मदद का फैसला लिया।
उन्होंने यह भी कहा कि इस वक्त यूरोपीय देश इतिहास के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है। और हमें यह समझना है कि,अब कार्रवाई का समय है।
ये भी पढ़ें Trump Zelensky Clash: यूक्रेन-अमेरिका के बीच जल्द समझौता ! ये देश तैयार कर रहा है समझौता प्रस्ताव
ब्रिटेन का यूक्रेन को बड़ी मदद
समिट के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने यूक्रेन को 5,000 से अधिक मिसाइल खरीदने में मदद के लिए 1.6 बिलियन पाउंड के वित्तीय समझौते की घोषणा की। कीर स्टार्मर ने कहा, "हर देश को अपनी-अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
वहीं ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रक्षा समिट में यूक्रेन की सुरक्षा को लेकर चार-चरणीय योजना का ऐलान किया।
यूक्रेन के लिए कीर स्टार्मर की चार-चरणीय योजना
1. सैन्य सहायता प्रदान करते रहेंगे और रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाना जारी रखेंगे ताकि हम यूक्रेन को अब मजबूत बना सकें।
2. स्थायी शांति समझौता यूक्रेन की संप्रभुता और सुरक्षा को सुनिश्चित करें और यूक्रेन को इस बातचीत में शामिल होना चाहिए।
3. यदि शांति समझौता होता है तो यूक्रेन की रक्षा क्षमताओं को और बढ़ाएंगे ताकि भविष्य में किसी भी आक्रमण को रोका जा सके।
4. हमलोग एक गठबंधन को विकसित करेंगे, जो यूक्रेन में एक समझौते को बनाए रखने और शांति को सुनिश्चित करने के लिए काम करेगा।"
ये नेता हुए शामिल
बता दें कि लंदन में यूक्रेन की सुरक्षा को लेकर आयोजित रक्षा समिट में ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी।
पोलेंड के पीएम डोनाल्ड टस्क यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज समेत 19 नेता इस बैठक में शामिल थे। जो लंदन के केंद्र में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications