Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Trump Zelensky Clash: 'ज़ेलेन्स्की को थप्पड़ नहीं लगा', ट्रम्प और ज़ेलेन्स्की विवाद पर रूस से आई प्रतिक्रिया

Trump Zelensky Clash: व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर ज़ेलेन्स्की के बीच हुई तीखी बहस पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बहस पर दुनिया भर के लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं अब इस पूरे घटनाक्रम पर रूस की भी प्रतिक्रिया आई है।

इस पूरे घटनाक्रम पर रूस की ओर से कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। रूस के पूर्व राष्ट्रपति, वहां के सरकारी अधिकारी, राजनीतिक विश्लेषक इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Trump Zelensky Clash

पूर्व रूसी राष्ट्रपति ने क्या कहा

पूर्व रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए टेलीग्राम पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, 'ज़ेलेंस्की को वही मिला जिसके वे हकदार थे। व्हाइट हाउस में जेलेन्स्की को जबरदस्त तमाता पड़ा।'

'अमेरिका ने ज़ेलेंस्की को उनके मुंह पर सच बता दिया। वहीं उन्होंने अमेरिका से यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता रोकने की मांग की।'

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने क्या कहा?

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि, 'ये एक चमत्कार था कि ट्रम्प और वांस ने बहस के दौरान ज़ेलेन्स्की को थप्पड़ नहीं मारा। यह बहस पूरी दुनिया में प्रसारित हुई थी।' जखारोवा ज़ेलेन्स्की पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि, 'वे उस हाथ को काट रहे थे, जो उसे खिला रहा है।'

रूसी सांसद की प्रतिक्रिया

रूस की उच्च सदन के उपाध्यक्ष कोंस्टेंटिन कोसाच्योव ने कहा कि, इस घमासान ने ज़ेलेन्स्की को उसकी असलियत दिखा दी है। उन्होंने कहा, 'ज़ेलेन्स्की इस दौर में बुरी तरह हार गए। उन्हें अगले दौर में घुटनों के बल आकर ही बैठना पड़ेगा।'

रूसी राष्ट्रपति के पूर्व सलाहकार ने क्या कहा?

रूसी राष्ट्रपति के पूर्व सलाहकार सर्गेई मार्कोव ने इस पूरे घटनाक्रम पर कहा कि, व्हाइट हाउस में हुई यह बहस ज़ेलेन्स्की के राजनीतिक करियर का अंत कर सकती है।

सोलोवियोव का ज़ेलेंस्की पर तंज

रूसी टीवी टिप्पणीकार व्लादिमीर सोलोवियोव ने इस घटना को लेकर ज़ेलेंस्की पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि,'मैं एक विशेष शो का आयोजन करूंगा, जिसका नाम होगा 'व्हाइट हाउस में ज़ेलेन्स्की की आत्महत्या।'

ये भी पढें Trump Keir Starmer Meet: यूक्रेन को लेकर ट्रंप-स्टार्मर की तीखी बहस, क्या अमेरिका ने बदला रुख? जानें सबकुछ

जानिए पूरा मामला

व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर ज़ेलेन्स्की के बीच शुक्रवार (28 फरवरी) को मुलाकात हुई। बैठक की शुरुआत दोस्ताना माहौल में हुई थी, जिसमें ट्रम्प ने ज़ेलेन्स्की से हाथ मिलाया और कहा,"मुझे लगता है वह एक शानदार व्यक्ति हैं।

लेकिन यह शांति ज्यादा देर नहीं टिक पाई। ज़ेलेन्स्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कूटनीति को लेकर उपराष्ट्रपति वांस से बहस करना शुरू किया।

इस बहस में ट्रम्प की भी एंट्री हो गई और माहौल गर्म हो गया। ट्रम्प ने ज़ेलेन्स्की से गुस्से में कहा कि, 'उन्हें मदद के लिए अमेरिका का धन्यवाद करना चाहिए।' इसके बाद ट्रम्प ने ज़ेलेन्स्की को चेतावनी दी। कहा, 'समझौता करो या बाहर चले जाओ।' इस बातचीत का LIVE प्रसारण हो रहा था। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो पूरी दुनिया में फैल चुका है।

ये घटना वैश्विक राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है

व्हाइट हाउस में ट्रम्प और ज़ेलेन्स्की के बीच हुई यह तीखी बहस न केवल यूक्रेन, बल्कि वैश्विक राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है। आगे आने वाले दिनों में यह घटनाक्रम और भी महत्वपूर्ण हो सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+