Trump Zelensky Clash: यूक्रेन-अमेरिका के बीच जल्द समझौता ! ये देश तैयार कर रहा है समझौता प्रस्ताव
Trump Zelensky Clash: व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रम्प और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर ज़ेलेन्स्की के बीच हुई तीखी बहस पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेन्स्की ब्रिटेन के दौरे पर पहुंचे और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

फ्रांस के साथ तैयार कर रहा है समझौता प्रस्ताव
अल जज़ीरा के रिपोर्ट के मुताबिक,ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा है कि यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और यूक्रेन ने संयुक्त राज्य अमेरिका से बाद करने के लिए एक सीजफायर प्रस्ताव पर काम करने पर सहमति जताई है।
स्टार्मर ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन में स्थायी शांति चाहते हैं और उन्होंने यह दोहराया कि किसी भी शांति समझौते को सफल बनाने के लिए अमेरिकी सुरक्षा गारंटी की आवश्यकता होगी।
अमेरिकी समर्थन जरूरी
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूरोपीय देशों का एक गठबंधन यूक्रेन के समर्थन में एक साथ आएगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी सीज़फायर को अमेरिकी समर्थन से ही मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि रूस फिर से यूक्रेन पर आक्रमण न कर सके।
उन्होंने कहा, "दूसरे शब्दों में, हमें उन देशों को ढूंढना होगा जो यूरोप में थोड़ा अधिक सक्रिय रूप से इस पहल का समर्थन करने के लिए तैयार हैं।" अल जज़ीरा के अनुसार, स्टार्मर ने यह भी कहा कि "यूके और फ्रांस इस पर विचारों में सबसे आगे हैं और यही कारण है कि राष्ट्रपति मैक्रॉन और मैं इस योजना पर काम कर रहे हैं।
रूस से फ्रांस को भी खतरा- मैक्रॉन
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने चेतावनी दी कि यदि रूस को नहीं रोका गया, तो वह अपनी सैन्य कार्रवाइयों को यूक्रेन से पश्चिम की ओर बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा, "अगर पुतिन को नहीं रोका गया, तो वह निश्चित रूप से मोल्दोवा और शायद रोमानिया तक आगे बढ़ेगा।" मैक्रॉन ने यह भी जोड़ा, "यह हमारी सुरक्षा का सवाल है।"
इसके साथ ही, मैक्रॉन ने अमेरिका से यह अपील की, "अमेरिकियों का स्पष्ट भविष्य यूक्रेन के पक्ष में होना है, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है।" उन्होंने यह भी कहा, "मैं चाहता हूं कि अमेरिकी यह समझें कि यूक्रेन से हटना उनके हित में नहीं है।"
ये भी पढ़ें Trump Zelensky Clash: 'ज़ेलेन्स्की को थप्पड़ नहीं लगा', ट्रम्प और ज़ेलेन्स्की विवाद पर रूस से आई प्रतिक्रिया












Click it and Unblock the Notifications