White House Shooting: गोलियां चलीं तो जान बचाने के लिए जमीन पर लेटे मेहमान,चश्मदीद ने सुनाई घटना की पूरी कहानी
White House Shooting: वाशिंगटन DC के हिल्टन होटल में आयोजित 'व्हाइट हाउस कॉरस्पोंडेंट्स डिनर' के दौरान उस वक्त भारी अफरातफरी मच गई, जब कार्यक्रम स्थल पर अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump), प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और उनके प्रशासन के कई शीर्ष अधिकारी वहां मौजूद थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाकों की आवाज सुनकर शुरू में ऐसा लगा जैसे कोई बर्तन गिरे हों, लेकिन जल्द ही वहां भगदड़ मच गई और सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। सीक्रेट सर्विस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति और प्रथम महिला को सुरक्षित घेरे में लेकर आयोजन स्थल से बाहर निकाला। इस सुरक्षा चूक ने दुनिया के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले कार्यक्रमों में से एक पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

व्हाइट हाउस कॉरस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग, राष्ट्रपति ट्रंप और कैबिनेट सदस्य सुरक्षित
जब ये घटना हुई तो ANI की रिपोर्टर वहां मौजूद थीं। ANI की रिपोर्टर रीना भारद्वाज ने हिल्टन होटल के बाहर से आंखों देखा हाल बताते हुए कहा कि डिनर के दौरान अचानक शोर हुआ। उन्होंने बताया, "मुझे लगा कि शायद बर्तन गिरने की आवाज है, लेकिन तभी मैंने वेटर्स को अपनी ट्रे छोड़कर अंदर की ओर भागते देखा। मुझे तुरंत अहसास हुआ कि यह कोई बड़ी सुरक्षा चूक है।"
ये भी पढ़ें: Donald Trump पर हमला करने वाला शूटर कौन? सामने आई पहली तस्वीर, होटल तक कैसे पहुंचा?
घटना के बाद हॉल में मौजूद सभी लोग करीब 5 से 10 मिनट तक अपनी जान बचाने के लिए टेबल के नीचे और जमीन पर लेटे रहे।
कैबिनेट मंत्रियों को सुरक्षित निकाला गया
जब स्थिति थोड़ी स्थिर हुई, तो सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इसके लगभग 12-13 मिनट बाद कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें शामिल थे:
- स्कॉट बेसेन्ट
- पीट हेगसेथ
- काश पटेल
- कैरोलिन लेविट
रीना भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने घटना से कुछ देर पहले ही काश पटेल से मुलाकात की थी। सभी कैबिनेट मंत्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद होटल को पूरी तरह सील कर दिया गया।
कार्यक्रम स्थगित, ट्रंप करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
फायरिंग की इस घटना के लगभग 30-35 मिनट बाद प्रशासन की ओर से घोषणा की गई कि व्हाइट हाउस कॉरस्पोंडेंट्स डिनर को तत्काल प्रभाव से रद्द और स्थगित किया जा रहा है। एक बंदूकधारी का इतने सुरक्षित स्थान पर घुसकर फायरिंग करना एक बहुत बड़ा 'सिक्योरिटी लैप्स' माना जा रहा है।
इस सनसनीखेज घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक आपातकालीन प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें वे स्थिति और सुरक्षा को लेकर आधिकारिक बयान देंगे। फिलहाल होटल के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात है और जांच एजेंसियां मामले की पड़ताल कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: India Iran Chabahar Deal: चाबहार पोर्ट को बचाने के लिए भारत ने चला ऐसा दांव, सदमे में अमेरिका












Click it and Unblock the Notifications