'गौतम गंभीर को कोचिंग स्टाफ में नहीं रखेंगे,' आयरलैंड में हार के बाद आइसलैंड क्रिकेट ने उड़ाया हेड कोच का मजाक

IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम इस समय फैंस और दिग्गजों के निशाने पर है। टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन टीम का आयरलैंड जैसी टीम के सामने इस तरह सरेंडर करना किसी के गले नहीं उतर रहा है।

सोशल मीडिया पर जहां भारतीय फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है, वहीं अब दूसरे देश भी मजे लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इस बार कोच गौतम गंभीर को जमकर निशाना बनाया जा रहा है। उनकी कोचिंग पर ही सवाल खड़े कर दिए गए हैं।

IND vs IRE

​अपने सैटायरिकल (व्यंग्यात्मक) और मजेदार ट्वीट्स के लिए मशहूर आइसलैंड क्रिकेट (Iceland Cricket) ने टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर और भारतीय टीम को बुरी तरह ट्रोल कर दिया है। आइसलैंड क्रिकेट का ट्वीट इस समय सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

हेड कोच गौतम गंभीर निशाने पर​

आइसलैंड क्रिकेट ने अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) हैंडल से भारतीय टीम की हार पर चुटकी लेते हुए लिखा "हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि हम गौतम गंभीर को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल नहीं करना चाहते हैं। हालांकि, उनके पास निश्चित रूप से टैलेंट है। उन भारतीय खिलाड़ियों को ले जाकर आयरलैंड में ऐसा रिजल्ट देना, सचमुच एक अद्भुत और असाधारण प्रतिभा का काम है।"

एक तीर से कर डाले दो शिकार

​आइसलैंड क्रिकेट ने अपने इस ट्वीट से एक तीर से दो शिकार किए हैं। उन्होंने जहां एक तरफ गौतम गंभीर की कोचिंग रणनीति पर सवाल उठाए, वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम के प्रदर्शन को भी 'असाधारण' बताकर तंज कसा कि स्टार खिलाड़ियों से सजी टीम को आयरलैंड जैसी कमजोर टीम से हरवा देना भी अपने आप में एक 'बड़ी कला' है।

आइसलैंड क्रिकेट ने किया आग में घी डालने का काम

​बता दें कि इस सीरीज में कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी और टीम मैनेजमेंट के कई फैसलों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी को टीम से बाहर रखने को लेकर भी आलोचना देखने को मिली है। अब आइसलैंड क्रिकेट के ट्वीट ने आग में घी डालने का काम किया है। भारतीय फैंस भी गंभीर को ट्रोप कर रहे हैं।

IND vs IRE: आयरलैंड में ढेर हुए IPL के शेर, दूसरे टी20 में 1 रन की हार के सबसे बड़े गुनहगार ये 5 खिलाड़ी
IND vs IRE: आयरलैंड में ढेर हुए IPL के शेर, दूसरे टी20 में 1 रन की हार के सबसे बड़े गुनहगार ये 5 खिलाड़ी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+