Live

Breaking LIVE: नोएडा की अरण्य सोसाइटी में लगी आग, मचा हड़कंप

Breaking LIVE: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सरकार और विपक्ष आमने सामने है तो वहीं इस मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों के बारे में फैजाबाद बार एसोसिएशन ने फैसला किया है कि उनका कोई भी वकील कोर्ट में इन आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा। अगर मौसम की बात करें तो आज देश के 17 राज्यों में रेन अलर्ट है, मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking LIVE 29 June 2026

LIVE Feed
Jun 29, 2026, 10:14 AM IST

Breaking LIVE: भारत सरकार की 4,500 बसें सड़कों पर क्यों नहीं उतार रहे?

BJP सांसद तेजस्वी सूर्या कहते हैं, "...अगर आप बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करना चाहते हैं, तो कृपया भारत सरकार की तरफ से मंज़ूर की गई 4,500 बसें उपलब्ध कराएं। आप उन्हें सड़कों पर क्यों नहीं उतार रहे हैं?... ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ने यात्रियों की समस्याओं को समझने के लिए BMTC बस में सफ़र क्यों नहीं किया?... 4,500 अतिरिक्त बसें पहले से ही तैयार हैं, लेकिन उन्हें सड़कों पर नहीं उतारा जा रहा है। वे जो कर रहे हैं, वह अपराध है।"
Jun 29, 2026, 10:12 AM IST

Breaking LIVE: BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों से बातचीत की

BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरु में बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (BMTC) की बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों से बातचीत की।
Jun 29, 2026, 10:11 AM IST

Breaking LIVE: पटना के महुली की फैक्ट्री में लगी आग

महुली रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।
Jun 29, 2026, 9:58 AM IST

Breaking LIVE: नोएडा की अरण्य सोसाइटी में लगी आग, मचा हड़कंप

नोएडा के सेक्टर-113 पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाली अरण्य सोसाइटी, सेक्टर-119 के एक फ़्लैट में आग लग गई। दमकल की छह गाड़ियाँ मौके पर पहुँच गई हैं। आग बुझाने का काम चल रहा है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Jun 29, 2026, 9:20 AM IST

Breaking LIVE: बाइडेन ने ट्रंप को 'लूज़र' कहा

"बेहद बेशर्म और खुला भ्रष्टाचार": मैरीलैंड में दिए गए तीखे भाषण में बाइडेन ने ट्रंप को 'लूज़र' (हारने वाला) कहा और उनके दिखावटी प्रोजेक्ट्स व विदेश नीति की नाकामियों की कड़ी आलोचना की।
Jun 29, 2026, 9:19 AM IST

Breaking LIVE: मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद

मुंबई में मानसून अपना रौद्र रूप दिखाने लगा है, रविवार रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से अंधेरी सबवे को बंद कर दिया गया है ,आईएमडी ने अगले 24 घंटे में और अधिक बारिश का Orange अलर्ट जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+