Lalu Yadav Bungalow Vacate: जिस बंगले से चली RJD की राजनीति, 20 साल बाद छोड़ रहे लालू-राबड़ी,कहां होंगे शिफ्ट?

Lalu Yadav 10 Circular Road Bungalow Vacate: बिहार की राजनीति का एक अहम अध्याय अब खत्म होने जा रहा है। करीब दो दशकों तक राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र रहे पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को आखिरकार खाली किया जा रहा है।

रविवार, 28 जून की देर शाम को इस बंगले से पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का सामान बाहर निकालकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास में शिफ्ट किया गया।

lalu-prasad-yadav-rabri-devi-vacate-10-circular-road

बंगले से सामान हटाने की तस्वीरें सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में इसकी चर्चा तेज हो गई है। यह वही बंगला है, जहां से वर्षों तक राजद की राजनीति संचालित होती रही और कई बड़े राजनीतिक फैसले लिए गए।

2006 से रह रही थीं राबड़ी देवी, RJD के उतराव चढ़ाव का केंद्र रहा है 10 सर्कुलर

10 सर्कुलर रोड स्थित यह सरकारी आवास पिछले करीब 20 सालों से लालू परिवार के पास था। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को यह बंगला पहले बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बाद में बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहने के दौरान आवंटित किया गया था।

साल 2006 से राबड़ी देवी इसी आवास में रह रही थीं। वहीं, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी लंबे समय तक इसी बंगले में रहे। इस दौरान यह बंगला केवल एक सरकारी आवास नहीं रहा, बल्कि बिहार की राजनीति का एक बड़ा केंद्र बन गया। राजद की महत्वपूर्ण बैठकों, चुनावी रणनीतियों और संगठनात्मक फैसलों का केंद्र यही बंगला रहा।

बिहार की राजनीति का प्रतीक बन गया था 10 सर्कुलर रोड

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि 10 सर्कुलर रोड सिर्फ एक पता नहीं बल्कि बिहार की राजनीति का एक प्रतीक बन चुका था। राजद के कई बड़े फैसले, उम्मीदवारों की घोषणा, गठबंधन से जुड़े अहम निर्णय और पार्टी की रणनीतियां इसी आवास से तय की जाती थीं। विधानसभा चुनावों से लेकर लोकसभा चुनाव तक, इस बंगले में लगातार राजनीतिक हलचल देखने को मिलती थी। इसी वजह से यह बंगला लालू परिवार और राजद की राजनीति से खास तौर पर जुड़ गया था।

'कुछ लोगों को बंगले से जरूरत से ज्यादा लगाव', 10 सर्कुलर रोड पर घमासान, सम्राट चौधरी का लालू परिवार पर निशाना
'कुछ लोगों को बंगले से जरूरत से ज्यादा लगाव', 10 सर्कुलर रोड पर घमासान, सम्राट चौधरी का लालू परिवार पर निशाना

क्यों खाली करना पड़ा बंगला?

सरकारी नियमों के अनुसार किसी पद पर रहने वाले व्यक्ति को उसी आधार पर सरकारी आवास आवंटित किया जाता है। पद बदलने या आवंटन अवधि समाप्त होने के बाद आवास खाली करना होता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर रोड में बने रहने की अनुमति मांगी थी।

हालांकि भवन निर्माण विभाग ने उनके अनुरोध को स्वीकार नहीं किया। इसके बाद विभाग की ओर से कई बार नोटिस जारी किए गए। बताया जा रहा है कि अब तक चार नोटिस भेजकर बंगला खाली करने को कहा गया था। सरकार ने बंगला खाली करने की अंतिम समय-सीमा 29 जून तय की थी।

अब किसे मिला है 10 सर्कुलर रोड स्थित यह बंगला?

बिहार सरकार ने 10 सर्कुलर रोड स्थित इस सरकारी आवास का नया आवंटन कर दिया है। यह बंगला अब पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया गया है। बंगला खाली होने के बाद औपचारिक रूप से इसे नए आवंटी को सौंप दिया जाएगा।

राबड़ी देवी को मिला नया आवास

10 सर्कुलर रोड खाली करने के बाद राबड़ी देवी को नया सरकारी आवास भी आवंटित किया गया है। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते उन्हें 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास दिया गया है। अब आगे उनका आधिकारिक निवास यही होगा।

तेजस्वी यादव के आवास में पहुंचाया गया सामान

शनिवार को लालू-राबड़ी परिवार का सामान 10 सर्कुलर रोड से निकालकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास में शिफ्ट किया गया। सामान से भरे कई बैग और सामान तेजस्वी यादव के आवास तक पहुंचाई गईं। इसी दौरान बंगले से सामान हटाने की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।

Bihar MLC Election 2026: कौन हैं सुनील कुमार सिंह? RJD दे सकती है MLC टिकट, क्यों हैं लालू-तेजस्वी के करीबी
Bihar MLC Election 2026: कौन हैं सुनील कुमार सिंह? RJD दे सकती है MLC टिकट, क्यों हैं लालू-तेजस्वी के करीबी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+