Petrol Diesel Price: 29 जून को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, दिल्ली से पटना तक कहां कितना महंगा हुआ तेल

Petrol Diesel Price Today: अगर आप आज अपनी बाइक, कार या किसी अन्य वाहन में पेट्रोल-डीजल भरवाने जा रहे हैं तो पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जान लें। सरकारी तेल कंपनियों ने 29 जून 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं।

राहत की बात यह है कि आज भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।

petrol-diesel-price-today-29-june-know-new-fuel-rates

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 73 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई है। इसके बावजूद फिलहाल देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

पिछले कुछ महीनों में अमेरिका-ईरान तनाव और पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। इसका असर भारत पर भी पड़ा और मई महीने में तेल कंपनियों ने चार बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए थे।

इन चार बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 7.5 से 8 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हो गया था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कीमतों में कोई नई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

29 जून को बड़े शहरों में पेट्रोल का भाव

  • दिल्ली - ₹102.12 प्रति लीटर
  • मुंबई -₹111.21 प्रति लीटर
  • कोलकाता - ₹113.51 प्रति लीटर
  • चेन्नई - ₹108.01 प्रति लीटर
  • हैदराबाद - ₹115.73 प्रति लीटर
  • बेंगलुरु -₹110.89 प्रति लीटर

29 जून को बड़े शहरों में डीजल का भाव

  • दिल्ली -₹95.20 प्रति लीटर
  • मुंबई -₹97.83 प्रति लीटर
  • कोलकाता - ₹99.82 प्रति लीटर
  • चेन्नई - ₹99.66 प्रति लीटर
  • हैदराबाद - ₹103.82 प्रति लीटर
  • बेंगलुरु - ₹98.80 प्रति लीटर

युद्ध के चलते अब तक ₹8 तक महंगा हो चुका है तेल

भले ही आज तेल के दाम नहीं बढ़े हैं, लेकिन जब से अमेरिका और ईरान के बीच यह युद्ध शुरू हुआ है, तब से भारतीय उपभोक्ताओं की जेब पर भारी असर पड़ा है। युद्ध की शुरुआत से लेकर अब तक देश में पेट्रोल-डीजल के दाम चार बार बढ़ाए जा चुके हैं।

Petrol Diesel Rate Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, आज आपके शहर में क्या है प्रति लीटर कीमत
Petrol Diesel Rate Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, आज आपके शहर में क्या है प्रति लीटर कीमत

पिछले महीने ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल में ₹2.6 और डीजल में ₹2.7 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस जंग की शुरुआत से अब तक भारत में पेट्रोल और डीजल करीब ₹7.5 से ₹8 प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं।

हालांकि, पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, तेल कंपनियों के घाटे (Under-Recoveries) में भारी कमी आई है। पेट्रोल पर कंपनियों का घाटा ₹24 प्रति लीटर (जो 1 अप्रैल को था) से 83% घटकर अब सिर्फ ₹3 प्रति लीटर रह गया है। वहीं डीजल पर घाटा ₹105 प्रति लीटर से 75% घटकर ₹27 प्रति लीटर पर आ गया है।

क्यों हर शहर में अलग-अलग होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें पूरी तरह से कुछ मुख्य फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं:

कच्चा तेल और डॉलर का रेट: भारत अपनी जरूरत का 80% से ज्यादा कच्चा तेल विदेशों से आयात (Import) करता है। इसलिए इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड का दाम और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत सबसे बड़ा रोल निभाती है।

सरकारी टैक्स (Excise Duty & VAT): केंद्र सरकार इस पर एक्साइज ड्यूटी लगाती है, जबकि हर राज्य सरकार अपने हिसाब से वैट (Value Added Tax) वसूलती है। यही वजह है कि दिल्ली की तुलना में मुंबई, चेन्नई या बेंगलुरु में टैक्स अधिक होने के कारण तेल हमेशा महंगा बिकता है।

दिल्ली कोचिंग सेंटर के लिए नया कानून लाने की तैयारी में रेखा सरकार!1 महीने की डेडलाइन,नियम तोड़े तो होगा सील
दिल्ली कोचिंग सेंटर के लिए नया कानून लाने की तैयारी में रेखा सरकार!1 महीने की डेडलाइन,नियम तोड़े तो होगा सील
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+