'पति से सैटिस्फाई नहीं', क्या गौरव खन्ना से शादी कर खुश नहीं थीं Akanksha Chamola? वीडियो ने मचाई सनसनी
Akanksha Chamola Divorce: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसकी वजह उनका रिएलिटी शो 'लॉक अप 2' में किया गया वह खुलासा है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह और उनके पति एक्टर गौरव खन्ना अब अपने रिश्ते को खत्म करने जा रहे हैं। आकांक्षा ने ये भी स्वीकार किया है कि दोनों पिछले एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं। इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और फैंस भी इस खबर से हैरान ह गए हैं।
तलाक को लेकर आकांक्षा ने कही थी ये अजीब बात
इसी बीच आकांक्षा चमोला का एक पुराना इंटरव्यू और सोशल मीडिया पोस्ट फिर से वायरल होने लगा है, जिसे अब लोग उनके मौजूदा हालात से जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल कुछ समय पहले दिए गए एक इंटरव्यू में आकांक्षा चमोला ने शादी और तलाक जैसे संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी थी। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि यदि कोई महिला अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश या संतुष्ट नहीं है, तो उसके पास अलग होने या तलाक लेने का पूरा अधिकार है।

'पति से सैटिस्फाई नहीं तो तलाक ले लो'
-हाउटरफ्लाई के साथ बातचीत के दौरान आकांक्षा चमोला ने कहा था- औरत अगर पति से सैटिस्फाई नहीं है तो वो तलाक ले सकती है, वो अलग रह सकती है। इसमें कोई बुराई नहीं है। लोगों ने इस पर रिएक्शन दिया था और आकांक्षा को काफी भला-बुरा सुनाया है।
-आकांक्षा चमोला का मानना है कि किसी रिश्ते में जब मानसिक शांति और संतुष्टि खत्म हो जाए, तो केवल समाज के दबाव में उसे निभाते रहना सही नहीं है। हालांकि उस समय उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई थी और उन्हें आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था।
वायरल पोस्ट के लोगों ने निकाले अलग-अलग मतलब
-इस साल की शुरुआत में आकांक्षा चमोला का एक सोशल मीडिया पोस्ट भी खूब चर्चा में रहा था। पोस्ट में रिश्तों के टूटने और आगे बढ़ने जैसी बातें कही गई थीं, जिसके बाद लोगों ने उनके और गौरव खन्ना के रिश्ते को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं।
-हालांकि उस समय आकांक्षा चमोला ने साफ शब्दों में इन अफवाहों को खारिज कर दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह पोस्ट उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा नहीं था बल्कि उनके आने वाले प्रोजेक्ट के प्रमोशन का हिस्सा था। एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि लोगों ने बिना पूरी जानकारी के पोस्ट का गलत अर्थ निकाल लिया और बेवजह अफवाहों को हवा दी थी।
मां बनने को लेकर अलग थी आकांक्षा चमोला की सोच
आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के रिश्ते को लेकर पहले भी कई बार चर्चाएं होती रही हैं। खासतौर पर तब, जब दोनों ने सार्वजनिक रूप से पैरेंटहुड को लेकर अपने विचार शेयर किए थे। जहां गौरव खन्ना ने कई मौकों पर पिता बनने की इच्छा जताई थी, वहीं पत्नी आकांक्षा ने साफ कहा था कि वह फिलहाल मां बनने के लिए तैयार नहीं हैं। उनके इस बयान को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं। कई लोगों ने इसे उनके शादीशुदा जिंदगी से जोड़कर देखा जबकि आकांक्षा ने हमेशा अपनी निजी पसंद और फैसलों को लेकर ईमानदार रहने की बात कही।
ट्रोलिंग पर आकांक्षा मे दिया था करारा जवाब
ऑनलाइन आलोचनाओं के बीच आकांक्षा चमोला ने अपने पक्ष को मजबूती से रखा था। उन्होंने कहा था कि वह हमेशा अपने विचार खुलकर रखने में विश्वास करती हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि गौरव अक्सर उन्हें सोशल मीडिया के नेगेटिव रिएक्शन्स और अनावश्यक विवादों से बचाने की कोशिश करते थे। आकांक्षा ने ये भी माना था कि दोनों के बीच उम्र का अंतर होने के कारण कई मुद्दों पर उनकी सोच और नजरिया अलग हो सकता है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उनके रिश्ते में सम्मान की कमी थी।
'लॉक अप 2' में पहली बार किया अलगाव का खुलासा
-'लॉक अप 2' के स्टेज पर आकांक्षा चमोला ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपने और गौरव खन्ना के रिश्ते की सच्चाई लोगों के साथ शेयर की। उन्होंने बताया कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है और काफी समय से इस बारे में बातचीत चल रही थी। आकांक्षा ने कहा कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब तलाक की प्रक्रिया की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने ये भी साफ किया कि उनके बीच किसी तरह की कड़वाहट नहीं है और ये फैसला पूरी समझदारी और आपसी सम्मान के साथ लिया गया है।
-आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के अलगाव की खबर ने उनके फैंस को जरूर चौंकाया है लेकिन एक्ट्रेस के पुराने बयान, सोशल मीडिया पोस्ट और पैरेंटहुड को लेकर व्यक्त विचारों को अब नए नजरिए से देखा जा रहा है। फिलहाल दोनों ने अपने रिश्ते को सम्मानजनक तरीके से खत्म करने का फैसला लिया है और इसी वजह से ये मामला टीवी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बना हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications