पैसे छुट्टे कराने के लिए खरीदा लॉटरी का टिकट और ट्रक ड्राइवर बन गया 15 करोड़ का मालिक
ट्रक ड्राइवर को लॉटरी क्लर्क ने गलत टिकट दे दिया था, इसके बावजूद उसकी किस्मत जोर मार गई...
नई दिल्ली। कहते हैं कि भगवान जब किसी के ऊपर मेहरबान होता है तो छप्पर फाड़कर देता है। और, ये कहावत उस वक्त बिल्कुल सही साबित हुई, जब पैसे छुट्टे कराने गए एक शख्स की करोड़ों रुपए की लॉटरी लग गई। इस शख्स की किस्मत इतनी तेज निकली कि लॉटरी क्लर्क ने उसे गलत टिकट दे दिया था, इसके बावजूद शख्स ईनाम में 15 करोड़ रुपए जीत गया। दरअसल, ये शख्स एक गैस स्टेशन पर ट्रक के पहियों में हवा भरवाने के लिए रुका था और छुट्टे पैसे ना होने की वजह से उसने लॉटरी के टिकट खरीद लिए।

एयर मशीन में डालने के लिए नहीं थे छुट्टे पैसे
वेबसाइट ClickOnDetroit की खबर के मुताबिक, मामला अमेरिका के मिशिगन का है और लॉटरी लगने के बाद इस शख्स ने अपनी पहचान बताने से मना कर दिया है। ये शख्स अपने ट्रक से कहीं जा रहा था। रास्ते में एक गैस स्टेशन पर वो ट्रक के टायरों में हवा भरवाने के लिए रुका। शख्स के पास एयर मशीन में डालने के लिए छुट्टे पैसे नहीं थे, इसलिए उसने नजदीक ही स्थित मिशिगन लॉटरी के एक स्टॉल से 10 डॉलर की कीमत का 'लकी 7's स्क्रैच-ऑफ टिकट' खरीद लिया।

क्लर्क से गलती से दे दिया 20 डॉलर वाला टिकट
57 वर्षीय इस शख्स ने बताया, 'पैसे छुट्टे कराने के लिए मैंने लॉटरी क्लर्क से 10 डॉलर वाला टिकट खरीदा था, लेकिन उसने गलती से मुझे 20 डॉलर वाला टिकट दे दिया। हालांकि उसने उसी वक्त कहा कि वो टिकट बदलकर 10 डॉलर वाला दे देता है, लेकिन अचानक मेरे अंदर से आवाज आई और मैंने वो 20 डॉलर वाला टिकट ही रख लिया। अब मुझ लगता है कि मैंने सही ही किया।'

2 मिलियन डॉलर यानी 15 करोड़ रुपए जीते
लॉटरी के ईनाम के तौर पर इस शख्स ने 2 मिलियन डॉलर यानी करीब 15 करोड़ रुपए जीते हैं। हालांकि उसने फैसला किया है कि वो सारी रकम एक साथ निकालेगा। लॉटरी विभाग के नियमों के तहत एक साथ पूरी रकम निकालने पर उसे 1.3 मिलियन डॉलर यानी 9.7 करोड़ रुपए ही मिलेंगे। लॉटरी नियमों के मुताबिक, ईनाम की पूरी राशि पाने में कई साल का समय लगता है। शख्स का कहना है कि वो इस रकम से एक बढ़िया घर खरीदेगा।

गोभी खरीदने गई महिला बनी करोड़पति
आपको बता दें कि पिछले दिनों अमेरिका के मैरीलैंड में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जब एक महिला घर में खाना बनाने के लिए नजदीकी मार्केट से गोभी खरीदने के लिए गई और जब वापस लौटी तो उसे पता चला कि वो 1.5 करोड़ रुपए की मालकिन बन चुकी है। दरअसल वनेसा वार्ड नाम की यह महिला सुपर स्टोर से गोभी खरीदने गई। महिला ने वहां गोभी के साथ एक स्क्रैच टिकट भी खरीद लिया। घर आकर जब महिला ने लॉटरी टिकट को स्क्रैच किया तो उसके होश उड़ गए। महिला को उस गेम में टॉप प्राइज यानी पहला इनाम मिला था, जिसकी धनराशि 2 लाख 25 हजार डॉलर यानी 1 करोड़ 58 लाख रुपए थी।

'पैसों को रिटायरमेंट के लिए रखूंगी'
इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद जब वनेसा से पूछा गया कि आप इस रकम को कहां खर्च करेंगी, तो उन्होंने बताया कि इस पैसे को वो अपने रिटायरमेंट के बाद जीवन यापन के लिए रखेंगी। हालांकि वनेसा ने कहा कि उनका सपना डिज्नी वर्ल्ड घूमने का है और वो वहां अब घूमने के बारे में भी सोचेंगी। वनेसा ने बताया कि पहले उन्होंने अपने पिता से बाजार से गोभी लाने के लिए कहा, लेकिन अचानक उन्होंने अपने पिता को मना कर दिया और खुद गोभी लेने के लिए बाजार चली गईं।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक












Click it and Unblock the Notifications