'पूर्ण सूर्यग्रहण' के लिए अमेरिका में त्योहार जैसा माहौल, बढ़ी ट्रैफिक पुलिस की हार्ट-बीट

वाशिंगटन। आज एक ऐतिहासिक खगोलीय घटना आकाश में घटने जा रही है, जी हां बात 'पूर्ण सूर्यग्रहण' की हो रही है। आपको जानकर हैरत होगी कि अमेरिकी महाद्वीप पूरे 99 सालों बाद 'पूर्ण सूर्यग्रहण' का गवाह बनेगा इसलिए इस क्षण को देखने के लिए वहां के लोग काफी उत्साहित हैं और इस वक्त अमेरिका में त्योहार जैसा माहौल बन गया है।

मालूम हो कि ये ग्रहण आज सुबह 10.15 मिनट से सूर्यग्रहण ऑरेगन के तट से दिखने लगेगा और दक्षिण कैरोलीना के तट पर दोपहर 2.50 बजे खत्म होगा। उत्तरी अमेरिका के सभी हिस्से में आंशिक सूर्यग्रहण देखा जा सकेगा।

लोगों के उत्साह ने ट्रैफिक पुलिस की हार्ट-बीट बढ़ा दी

Recommended Video

    Solar Eclipse Today, Known where it can be seen । वनइंडिया हिंदी

    लोगो इस ग्रहण के लिए काफी उत्साहित हैं लेकिन लोगों के उत्साह ने ट्रैफिक पुलिस की हार्ट-बीट बढ़ा दी है क्योंकि ग्रहण देखने के लिए भारी संख्या में अमेरिका के शहर ऑरेगन से लेकर साउथ कौरोलिना तक में लाखों लोग जमा हो चुके हैं, जिससे ट्रैफिक को मैनेज करने में खासी दिक्कत हो रही है। आपको जानकर हैरत होगी कि इस वक्त ऑरेगन में तीस हज़ार लोगों ने अस्थाई टैंट लगा दिए हैं।

    सूर्यग्रहण के नाम पर टैटू बनवा रहे हैं, टी-शर्ट खरीद रहे हैं

    लोग सूर्यग्रहण के नाम पर टैटू बनवा रहे हैं, टी-शर्ट खरीद रहे हैं तो वहीं सूर्यग्रहण के देखने वाले खास चश्मों की मांग भी इस वक्त ऑरेगन में तेजी से बढ़ गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+