सूर्य ग्रहण भारत में प्रभावहीन लेकिन फिर भी जरूर करें ये काम
नई दिल्ली। 21 अगस्त को साल 2017 का दूसरा सूर्य ग्रहण लग रहा है और इस दिन सोमवार है इसलिए धर्म के लिहाज से भी ये ग्रहण काफी खास है। ग्रहण के दौरान और ग्रहण के पहले सूतक तक कोई भी शुभ काम नहीं होता है इसलिए जातकों को इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।
क्या करें...
- ये ग्रहण भारत पर प्रभावी नहीं है लेकिन इसका असर राशियों पर होगा इसलिए पंडितों के मुताबिक जो लोग ग्रहण को मानते हैं उन्हें पूजा-अर्चना करने के बाद गरीबों को दान करना चाहिए और गाय को रोटी खिलानी चाहिए क्योंकि इससे उन्हें सुख और धन-लाभ होगा।
- ग्रहण के दिन विशेष तौर पर लोग दान-पुण्य करते है जिससे कि साल भर से आ रही उनकी सारी परेशानियों का अंत हो जाये।
- कई जगहों जैसे काशी और इलाहाबाद में लोग ग्रहण के दिन गंगा जी के किनारे हवन भी करते हैं ताकि पापों का विनाश हो और सुख-शांति घर आये।
- घरों में लोग ग्रहणकाल में धूप-अगरबत्ती जलाकर करें, जिससे कि निगेटिव एनर्जी घर से बाहर निकल जाए।
क्या ना करें...
- सूर्यग्रहण के काल में कैंची का प्रयोग न करें, फूलों को न तोड़े, बालों व कपड़ों को साफ न करें, दातुन या ब्रश न करें, गाय, भैंस व बकरी का दोहन न करें।
- भोजन न करें, कठोर शब्दों का प्रयोग न करें, स्त्री प्रसंग न करें, यात्रा न करें तथा शयन करना भी वर्जित माना गया है।
- गर्भवती महिलायें ग्रहण काल में एक नारियल अपने पास रखें जिससे कि वायुमण्डल से निकलने वाली नकारात्मक उर्जा का प्रभाव उन पर नहीं पड़ेगा।













Click it and Unblock the Notifications