Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या जल्द ही होगा एलियंस का मनुष्य से आमना-सामना? 'टाइम ट्रैवलर' का बड़ा दावा

एक ‘टाइम ट्रैवलर’ का दावा है कि, एलियंस 2026 में मानव जाति की मदद करने के लिए संपर्क बनाएगी। बता दें कि, इस तरह अनोखी अजब-गजब बातों का दावा करने वाला एक टिकटॉक यूजर है।

लंदन, 24 मई : टाइम ट्रैवल' (Time Travel) यानी 'समय यात्रा' को लेकर हमेशा से लोगों में कुछ न कुछ जानने की इच्छा रहती है। इस बारे में कई फिल्में और टीवी शोज बन चुके हैं। रील लाइफ के अलावा रियल लाइफ में भी अब तक कई लोग टाइम ट्रैवल का दावा कर चुके हैं, हांलाकि इन दावों में क्या सच्चाई है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।साथ ही इससे जुड़ी भविष्यवाणी भी लोगों को चौंका देती है। ऐसा ही दावा पिछले साल दिसंबर में एक शख्स ने किया था। यह शख्स एक टिकटॉकर है, जो खुद को एक 'टाइम ट्रैवलर'कहता है।

एलियंस के आने का दावा

एलियंस के आने का दावा

टिककॉक यूजर का नाम दैट वन टाइम ट्रैवलर (ThatOneTimeTraveller) है। उसने दावा किया कि वह एक रियल टाइम ट्रैवलर है। इतना ही नहीं उसने आने वाले 4 सालों (2026) के बारे में भविष्यवाणी भी की। उसने इस बारे में कई पोस्ट किए हैं। एक पोस्ट में उसने दावा किया कि दिसंबर 2021 दुनिया के लिए एक ऐतिहासिक साबित होने वाला है। टिकटॉकर ने दावा किया था कि 25 दिसंबर को कुछ बड़ा होगा, जो दुनिया को झकझोर कर रख देगा और इंसानों के हमेशा के लिए जीने के तरीके को बदल देगा। इस पोस्ट को तकरीबन 6,200 Views मिले हैं।

एलियंस को ब्रह्मांड का ज्ञान

एलियंस को ब्रह्मांड का ज्ञान

thatonetimetraveller का दावा है कि एलियंस मनुष्य को उन्नत तकनीक से परिचित कराएगा। उसने कुछ ऐसी बातें बताई जो धरती पर रहने वाले मनुष्यों के लिए सोच से परे है। यूजर का यह भी दावा है कि एलियंस को हमारे समझ से परे ब्रह्मांड का ज्ञान है और वे हमें समझने में मदद करने की कोशिश करेंगे।

दूसरे ग्रहों पर जीवन की तलाश करना रोचक विषय

दूसरे ग्रहों पर जीवन की तलाश करना रोचक विषय

दूसरे ग्रहों पर जीवन की तलाश करना हमेशा से कौतहूल का विषय रहा है। हो सकता है कि जैसे हम दूसरे ग्रहों के बारे में जानने को उत्सुक रहते हैं, वैसे ही जिन्हें हम नहीं जानते वे भी हमारे बारे में जानने की इच्छा रखते होंगे?

ब्रह्मांड अनंत है

ब्रह्मांड अनंत है

ब्रह्मांड अनंत है और वहां तक पहुंचना मनुष्य के लिए असंभव है। हम कल्पना भी नहीं कर सकते की ब्रह्मांड के किसी छोर पर कोई ग्रह होगा जहां जीवन भी हो सकता है। वहां के जीव कैसे होंगे, क्या वे विकास के मामले में मनुष्यों से काफी आगे होंगे? ऐसे कई सवाल है जिनका जवाब आज भी वैज्ञानिक तलाश रहे हैं।

एलियंस और यूएफओ को देखने का दावा कितना सही

एलियंस और यूएफओ को देखने का दावा कितना सही

कई लोगों ने तो यहां तक दावा किया है कि वे एलियंस और यूएफओ को भी देखा है। लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि कोई नहीं कर पाया है। लोगों को आभास होता है कि कोई तो है जो छुपकर हमारी हरकतों पर नजर रख रहा है। वह कौन है? क्या सच में एलियंस का कोई वजूद भी है...क्या हमारा कभी उनसे सामना हो पाएगा। अगर होगा तो क्या होगा? बस ऐसे ही कई सवाल हैं, जिनका जवाब लोगों को तलाश करना है। लेकिन कब तक...इसका समय सीमा भी तय नहीं है। तब तक एलियंस के विषय में रोचक और रहस्यमयी किस्सों का लुत्फ लेते रहें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+