इमरान खान को मिला श्राप, पाक नेता ने कहा, 'तुम्हारी बीवी तुम्हें छोड़ देगी'
आमिर लियाकत ने इमरान खान पर भड़कते हुए कहा, तुमने मेरा घर तोड़ दिया, तुम भी नहीं बचोगे। तुम्हारी बीवी भी तुम्हें छोड़ देगी।
इस्लामाबाद , 30 मई : पाकिस्तान के नेता और फेमस टेलीविजन होस्ट आमिर लियाकत ने अपनी शादी और तलाक को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। जानकारी के मुताबिक आमिर की तीसरी बीवी दानिया शाह ने आमिर पर गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक मांगा था। दानिया के आरोप से आहत आमिर ने देश छोड़कर जाने का ऐलान कर दिया था।

इमरान पर शादी बर्बाद करने का आरोप
जानकारी के मुताबिक अब आमिर लियाकत पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर अपनी तीसरी शादी बर्बाद करने का आरोप लगा दिया है। बता दें कि, सत्ता हाथ से चले जाने के बाद से इमरान खान का नाम प्रत्येक दिन एक नए विवाद के साथ जुड़ता चला जा रहा है।

विवादों में फंसते जा रहे हैं इमरान खान
अभी कुछ ही समय हुआ है पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और रियल एस्टेट कारोबारी मलिक रियाज का एक ऑडियो कॉल वायरल हुआ था। इस ऑडियो में इमरान के पीपीपी के को-चेयरपर्सन के साथ पैचअप करने वाली बात निकल कर सामने आई थी।

आमिर लियाकत इमरान खान से नाराज
आमिर लियाकत ने यह ऑडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया। उन्होंने इमरान खान से नाराज होकर कहा, तुम्हारी बीवी बुशरा बेगम तुम्हें जल्द छोड़ देगी। लियाकत ने इमरान खान पर भड़कते हुए कहा, तुमने मेरा घर तोड़ दिया, तुम भी नहीं बचोगे। तुम्हारी बीवी भी तुम्हें छोड़ देगी।

आमिर ने दिया इमरान को श्राप
बता दें कि, आमिर लियाकत ने पीटीआई पार्टी की टिकट पर चुनाव जीता था। आमिर ने इमरान को श्राप देते हुए कहा किचुनाव में उन्हें हार का समाना करना पड़ेगा। आमिर ने कहा कि इमरान खान और उनमें एक बड़ा फर्क है ये है कि इमरान बदला लेते हैं और वे सब कुछ उपर वाले पर छोड़ देते हैं।

दिल के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे..
जानकारी के मुताबिक आमिर लियाकत की तीसरी बीवी दानिया शाह ने आमिर पर मारपीट, ड्रग्स लेने जैसे कई गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक की मांग की है। हालांकि, आमिर ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कोई जोर जबरदस्ती नहीं की है। दानिया अभी बच्ची है, उन्हें माफ किया.... उनके लिए घर और दिल के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications