'पड़ोसियों के खिलाफ कोई गलत इरादा नहीं है....', यह कहकर भी पुतिन ने दे दी बड़ी चेतावनी
मास्को, 4 मार्च: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को उन देशों को चेतावनी दी है, जो यूक्रेन पर उसके आक्रमण का विरोध कर रहे हैं। पुतिन ने चेताया है कि उसपर और ज्यादा प्रतिबंध लगाकर 'परिस्थितियों को और नहीं बिगाड़ा जाना चाहिए।' पुतिन ने रूस की सरकारी मीडिया 24 न्यूज चैनल के जरिए यह बातें कही हैं। रूसी राष्ट्रपति ने दावा किया है कि उनका किसी भी पड़ोसी देश के खिलाफ कोई गलत इरादा नहीं है। उन्होंने यह भी कहा है कि ऐसी कोई आवश्यकता नहीं है, जिससे उनके पड़ोसियों को कोई ऐसा कदम उठाना पड़े, जिससे रिश्तों में और खराबी ज्यादा आए।

'हमारा अपने पड़ोसियों के खिलाफ कोई भी बुरा इरादा नहीं है'
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सरकारी मीडिया के जरिए दावा किया है कि 'हमारा अपने पड़ोसियों के खिलाफ कोई भी बुरा इरादा नहीं है।' उन्होंने कहा है कि रूस के पड़ोसियों के लिए ऐसी कोई आवश्यकता नहीं है कि वह फिर कोई ऐसा कदम उठाएं, जिससे 'हमारे संबंध बहुत ही खराब हो जाएं।' उन्होंने कहा कि 'मुझे लगता है कि हर किसी को जरूर सोचना चाहिए कि रिश्ते कैसे सामान्य हों, सामान्य तरीके से सहयोग करें और सामान्य तरीके से रिश्तों को बेहतर करें।'
अपनी पुरानी दलील पर कायम हैं पुतिन
पुतिन का यह बयान उस समय आया है, जब पश्चिमी देशों के विदेश मंत्री ब्रसेल्स में जुटे हैं और इस बात पर विचार कर रहे हैं कि रूस पर कैसे दबाव जारी रखा जाए। पड़ोसियों को खुली चेतावनी देने के साथ पुतिन ने अपना पुराना दावा कायम रखा है कि रूसी सेना ने अबतक जो भी कार्रवाई की है वह, 'रूसी फेडरेशन के खिलाफ कुछ रुखे बर्ताव के जवाब' में है।
'रूस ने अपनी सभी आर्थिक जिम्मेदारियां पूरी की हैं'
हालांकि, उन्होंने रिश्ते समान बनाने का आह्वान करते हुए उन्होंने यह दावा तो किया ही है कि 'हमारा पड़ोसियों के खिलाफ कोई भी गलत इरादा नहीं है।' साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि रूस ने अभी तक अपनी सभी आर्थिक जिम्मेदारियां पूरी की हैं और आगे भी यह जारी रहेगा। शुक्रवार को इससे पहले पुतिन ने सिक्योरिटी काउंसिल के स्थायी सदस्यों के साथ भी एक बैठक की थी।
Russian President Putin calls on other countries to normalise relations with Russia, says Russia will fulfill its economic obligations to other states pic.twitter.com/kJL56vBlVq
— TRT World Now (@TRTWorldNow) March 4, 2022












Click it and Unblock the Notifications