बलोच नेता की दो टूक- दूध का धुला नहीं है PAK, वहां हैं आतंक की फैक्ट्रियां
नई दिल्ली। बलूचिस्तान में पाकिस्तान का विरोध लगातार जारी है। बलोच रिपब्लिकन पार्टी (BRP) के नेता शेर मोहम्मद बुगती ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान कोई दूध का धुला देश नहीं है, जो दूसरों पर आरोप लगाता रहता है।

पार्टी के नेता ब्रहमदाग खान बुगती के बचाव में शेर मोहम्मद बुगती ने कहा, 'पाकिस्तान में आतंकवाद की फैक्ट्रियां हैं, यह कोई दूध का धुला नहीं है।' उन्होंने कहा कि रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने से पहले पाकिस्तान यह सोचे कि उसकी ग्लोबल इमेज क्या है।
PAK ने इंटरपोल से साधा संपर्क
दरअसल, बलोच रिपब्लिकन पार्टी के नेता ब्रहमदाग खान बुगती स्वतंत्र बलूचिस्तान आंदोलन की अगुवाई कर रहे हैं। फिलहाल स्विटजरलैंड में रह रहे बुगती के खिलाफ पाकिस्तान सरकार ने इंटरपोल से संपर्क साधा है। पाकिस्तान ने इंटरपोल के जरिए बुगती के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की कोशिश है।
WATCH: BRP's Sher Mohd Bugti slams Pakistan for issuing red corner notice against Brahamdagh Bugti #Balochistan pic.twitter.com/glAFZyaft0
— ANI (@ANI_news) September 2, 2016
BRP नेता ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
BRP नेता ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह बलूचिस्तान से दूर रहे, वरना 1971 से भी ज्यादा बुरा हाल होगा। उन्होंने कहा कि बंदूक की नोंक पर बलूचिस्तान पर राज नहीं किया जा सकता।












Click it and Unblock the Notifications