जानीं-मानी सिंगर का 46 साल की उम्र में निधन, लंदन के एक होटल में मिला शव

जानें-माने बैंड 'The Cranberries' की लीड गायक रहीं डोलोरेस ओ'रिओर्डन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सोमवार को लंदन में 46 वर्षीय सिंगर का निधन हो गया। उनकी पब्लिसिस्ट लिंड्से होम्स ने एक स्टेटमेंट जारी कर इस खबर की पुष्टि की है।

लंदन। जानें-माने बैंड 'The Cranberries' की लीड गायक रहीं डोलोरेस ओ'रिओर्डन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सोमवार को लंदन में 46 वर्षीय सिंगर का निधन हो गया। उनकी पब्लिसिस्ट लिंड्से होम्स ने एक स्टेटमेंट जारी कर इस खबर की पुष्टि की है। लिंड्से ने कहा, 'आयरिश और अंतरराष्ट्रीय गायक डोलोरेस ओ'रिऑर्डन का आज लंदन में अचानक से निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्य सदमे में हैं।'

Dolores O'Riordan

लिंड्से ने बताया कि डोलोरेस लदंन में एक रिकॉर्डिंग के लिए गई थीं। लंदन की मेट्रोपॉलिटिन पुलिस ने भी अपने स्टेटमेंट जारी कर डोलोरेस के निधन की खबर कंफर्म की है। स्टेटमेंट में लिखा है कि डोलोरेस का शवल पार्क लेन पर एक होटल में मिला। पार्क लेन पर मौजूद लंदन हिल्टन होटल के प्रवक्ता ने नाम ने लेते हुए कहा, 'हमें ये बताते हुए काफी अफसोस हो रहा है कि 15 जनवरी को एक गेस्ट का निधन हो गया। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।'

आयरलैंड के राष्ट्रपति माइकल डी हिगिंस ने कहा कि, 'आयरिश संगीत, आयरिश संगीतकारों और प्रदर्शनकारी कलाओं को पसंद करने वाले सभी लोगों के लिए उनकी मृत्यु एक बड़ा नुकसान हैं।' The Cranberries ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर डोलोरेस के निधन पर दुख व्यक्त किया। 'अपने दोस्त डोलोरेस के जाने का हमें काफी दुख है। वह एक असाधारण प्रतिभा थी। 1989 में क्रैनबेरी की शुरुआत से हम उनके जिंदगी का हिस्सा बने रहने के लिए खुद को खुशनसीब मानते हैं। आज दुनिया ने एक सच्चे कलाकार को खो दिया।'

ये भी पढ़ें: Sexual Molestation charge: यौन शोषण के आरोपों पर अजीज अंसारी ने दिया ये जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+