Sexual Molestation charge: यौन शोषण के आरोपों पर अजीज अंसारी ने दिया ये जवाब
Recommended Video

न्यूयार्क। भारतीय मूल के हॉलीवुड ऐक्टर-कमीडियन अजीज अंसारी ने खुद पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर जवाब दिया है। अंसारी ने माना है कि आरोप लगाने वाली महिला को उन्होंने पिछले साल डेट किया था, दोनों अक्सर मिलते थे और घंटों वक्त बिताते थे और इस दौरान एक लविंग कपल के तरह उनके बीच कुछ यौन क्रियाएं भी हो जाती थीं, लेकिन हम दोनों के बीच में जब भी कुछ हुआ, वो दोनों की सहमति से हुआ है, दोनों के बीच में जबरदस्ती शब्द था ही नहीं।

अभिनेता ने मीडिया को दिए गए एक वक्तव्य में कहा है कि पिछले साल सितंबर में, मैं पार्टी में एक महिला से मिला और हमने अपने नंबर एक्सचेंज किए। आपस में बात करने के बाद हम डेट पर गए। डिनर के बाद हमारे बीच कुछ सेक्शुअल ऐक्टिविटी भी हुई लेकिन यह सब आपसी सहमति से हुआ था, डिनर डेट का जो वर्णन वो (महिला) कर रही हैं, उसके दूसरे दिन उसका मैसेज उनके पास आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो डिनर डेट पर असहज थीं, जिसके लिए मैंने उन्हें सॉरी भी बोला था।
महिला के आरोपों पर दुखी हूं: अंसारी
अंसारी का यह भी दावा है कि इसके बाद उन्होंने महिला से निजी तौर पर बात कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया था। मुझे ये सब सुनकर अजीब भी लगा है और मुझे दुख भी हो रहा है कि हमारी निजी बातों को मीडिया में यूं उछाला गया। आपको बता दें कि 34 साल के भारतीय मूल के इस एक्टर पर एक महिला फोटोग्राफर ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications