सियासी रंग में रंगने को तैयार आतंकी हाफिज सईद, पाकिस्तान में बनाई पार्टी

इस्लामाबाद। आतंकी सरगना हाफिज सईद के बारे में खबर है कि वो राजनीति में उतरना चाहता है। पिछले करीब 6 महीने से पाकिस्तान में नजरबंद चल रहे हाफिज सईद ने एक नई राजनीतिक पार्टी 'मिल्ली मुस्लिम लीग' बना ली है, जिसे कि मान्यता देने के लिए उसकी ओर से पाकिस्तान चुनाव आयोग में अर्जी दी गई है।

इस वक्त पाकिस्तान में काफी राजनीतिक समीकरण बिगड़े हुए हैं, पनामा केस में दोषी पाए जाने के बाद नवाज शरीफ को अपनी पीएम की कुर्सी गंवानी पड़ी है, ऐसे में हाफिज को लगता है कि ये ही सही मौका है पाकिस्तान की राजनीति में उसके एंट्री करने का क्योंकि पाकिस्तान की सेना और आईएसआई से हाफिज सईद की अच्छी साठ-गांठ है। अगर चुनाव आयोग से हरी झंडी मिल जाती है तो आतंकवाद का यह सरगना पाक राजनीति का सबसे कुख्यात चेहरा होगा।

जमात-उद-दावा के खिलाफ कार्रवाई

गौरतलब है कि हाफिज सईद पिछले 6 महीने से नजरबंद है। यह कार्रवाई अमेरिका की उस चेतावनी के बाद की गई थी जिसमें अमेरिका ने कहा था कि अगर जमात-उद-दावा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगा सकता है।

26/11 आतंकवादी हमले का हाफिज सईद मास्टरमाइंड है

मालूम हो कि मुंबई के 26/11 आतंकवादी हमले का हाफिज सईद मास्टरमाइंड है और भारत इसके खिलाफ लगातार कार्रवाई की मांग कर रहा है लेकिन पाकिस्तान की ओर से उसके खिलाफ अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+