अफगानिस्तान: तालिबान ने मिलिट्री बेस को बनाया निशाना, 10 जवानों मौत

काबुल। अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत हेरात में तालिबान ने शुक्रवार को अफगान सिक्योरिटी पोस्ट पर अटैक कर दिया, जिसमें कुल 10 जवानों की मौत हुई है। जिला राज्यपाल ने इस घटना में 9 सुरक्षा बल के जवान और एक पुलिसकर्मी की मौत होने की पुष्टि की है। जिला राज्यपाल शुकरुल्लाह शेकर ने कहा कि तालिबान ने हेरात के शिदांद क्षेत्र में सिक्योरिटी पोस्ट को निशाना बनाया।

अफगानिस्तान: तालिबान ने 10 सुरक्षा बलों को मारा

इस हमले में चार अन्य लोग घायल हुए हैं। शिदांद क्षेत्र में हाल ही मे आतंकियों ने अटैक किया था, जिसमें 4 बच्चें समेत 6 लोगों की मौत हुई थी। इससे पहले गुरुवार को, तालिबान के आतंकियों ने गजनी प्रांत के एक जिले पर हमला किया था, जिसमें से करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को मार दिया था, जिसमें जिले के गवर्नर भी शामिल थे।

अफगानिस्तान में सर्दियां कम होने के बाद और पहाड़ों पर बर्फ पिघलते ही विद्रोहियों की उग्रता और ज्यादा बढ़ जाता है। अफगानिस्तान में आतंकी संगठन तालिबान और हक्कानी नेटवर्क के लिए अमेरिका शुरू से पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराता आया है।

ये भी पढ़ें- सेक्स पावर बढ़ाने के लिए लिया इंजेक्शन तो छोड़कर भागा प्रेमी, लड़की की मौत

ये भी पढ़ें- उन्‍नाव रेप केस पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा....

ये भी पढ़ें- 'इरफान के पास जीने के लिए है बस एक महीने का वक्त', जानिए क्या है सच्चाई?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+