उन्‍नाव रेप केस पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा....

मुंबई। इस वक्त उन्नाव रेप केस ने पूरे यूपी को हिलाकर रख दिया है, इस कांड ने एक बार फिर से सरकार के दबंग नेताओं और राज्य की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। जहां इस मुद्दे पर यूपी सरकार बुरी तरह से घिरी है,वहीं दूसरी ओर इस पर जमकर सियासी चालें चली जा रही हैं। इस ज्वलंत मुद्दे पर अब बयान दिया है हिंदी सिनेमा की 'देसी गर्ल' यानी कि प्रियंका चोपड़ा ने।

उन्नाव रेप केस मामले पर प्रियंका ने दिया बड़ा बयान

उन्नाव रेप केस मामले पर प्रियंका ने दिया बड़ा बयान

एक दैनिक अखबार से बात करे हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि यूपी में एक रेप विक्टिम लड़की के पिता की हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना मेरे ल‍िए या पूरे देश के लिए बहुत दुखद है लेकिन मेरे दुख जताने या मेरी ओर से सोशल मीडिया पर एक लाइन लिख देने से क्या होगा? क्या ऐसी घटनाएं रुक जाएंगी? उल्टे मीडिया का ध्यान मामले से हट कर मेरे कमेंट पर आ जाएगा।

इस तरह के मुद्दे बात करने से हल नहीं होंगे...

इस तरह के मुद्दे बात करने से हल नहीं होंगे...

मुझे लगता है कि इस तरह के मुद्दे बात करने से हल नहीं होंगे बल्कि इस तरह की बातों का हल पब्लिक फोरम पर चर्चा करने से निकलेगा। प्रियंका से जब पूछा गया कि दिल्ली को महिलाओं के लिए सबसे असुरक्ष‍ित कहा जाता है, इस बारे में आपका क्या कहना है।

और बदनाम शहर हो जाता है...........

और बदनाम शहर हो जाता है...........

तो इस पर पूर्व विश्वसुंदरी ने कहा क‍ि किसी भी शहर को सेफ बनाने की जिम्मेदारी वहां रहने वाले लोगों की भी है। पुल‍िस अलर्ट रहे, प्रशासन एलर्ट रहे उससे भी ज्‍यादा जरूरी है वहां के लोग एलर्ट रहें। किसी लड़की को जब छेड़ा जाता है, तब कोई कुछ नहीं बोलता। ऐसे में कानून और पुलिस क्या कर लेगी और बदनाम शहर हो जाता है।

भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगा संगीन आरोप

भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगा संगीन आरोप

आपको बता दें कि इन दिनों यूपी में भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक का घिनौना चेहरा सामने आया है। आरोप है कि उन्नाव से बांगरमऊ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उसके भाई एक युवती के साथ बलात्कार किया और जब पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना चाहा तो दबंग विधायक ने अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए न सिर्फ पीड़िता को प्रताड़ित किया बल्कि पुलिस के दम पर पीड़िता के परिवार के खिलाफ झूठा मुकदमा भी दर्ज करा दिया।

पीड़िता ने विधायक पर लगाया रेप और प्रताड़ित करने का आरोप

पीड़िता ने विधायक पर लगाया रेप और प्रताड़ित करने का आरोप

लगातार प्रताड़ित किये जाने के बाद भी जब पीड़िता और उसके परिवार की कोई सुनवाई नहीं हुई तो वो परिवार संग आत्मदाह करने के लिए लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंच गई। हालांकि पीड़िता परिवार संग आत्मदाह कर पाती इससे पहले सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया लेकिन जेल में बंद पीड़िता के पिता सुरेंद्र सिंह निवासी शेख सराय की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसकेबाद पीड़िता ने एमएलए और उसके भाई पर अपने पिता की हत्या का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+