स्विट्जरलैंड और यूरोपीय संघ के 8 देशों ने ग्रीन पास के लिए दी कोविशील्ड को मान्यता
नई दिल्ली, 1 जुलाई। सीरम इंस्टीट्यूट की कोविडशील्ड लगवाने वालों को अब कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि स्विट्सजरलैंड और यूरोपीय संघ के 8 देशों के ग्रीन पास के लिए कोविडशील्ड को मान्यता मिल गई है। यूरोपीय संघ के 8 देश - ऑस्ट्रिया, जर्मनी, स्लोवेनिया, ग्रीस, आइसलैंड, आयरलैंड, एस्टोनिया और स्पेन - और स्विट्जरलैंड शामिल है। एस्टोनिया ने भी पुष्टि की है कि वह भारतीयों की एस्टोनिया यात्रा के लिए भारत सरकार द्वारा अधिकृत सभी टीकों को मान्यता देगा।
Recommended Video

बता दें सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने सोमवार को कोविड शील्ड यूरोपीय संघ (ईयू) मामले को लेकर आश्वासन दिया था कि वो जल्द ही समस्या का निस्तारण कर देंगे। बता दें कि कुछ समय पहले यूरोपीय संघ देश अपने यहां आने की कोविड शील्ड वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को एंट्री नहीं देंगे और ग्रीन कार्ड में समस्या हो सकती है। जिस पर पूनावाला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है हमने इस विषय को मैंने उच्चतम स्तर पर रखा है और जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। पूनावाला ने ये भी कहा था कि इस समस्या का हल नियामक और राजनयिक दोनों स्तर पर निकाल लिया जाएगा।
योगी ने अखिलेश को किया बर्थडे विश तो यूजर्स मजे लेते हुए किए ये व्यंग्य भरे ट्वीटबता दें कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय वैक्सीनेशन है। भारत में अब टीकाकरण अभियान जोर पकड़ चुका है। 21 जून, 2021 को 18+ के लोगों को वैक्सीन मुफ्त कर दी गई जिसके बाद पहली बार एक दिन में 80 लाख लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। मोदी सरकार ने मई में आश्वासन दिया था कि जून में 11,95,70,000 कोविड वैक्सीन डोज की सप्लाई देशभर में की जाएगी। जून में अधिक लोगों का टीकाकरण भी किया गया। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जून, 2021 में कुल 11,96,69,381 लोगों को वैक्सीनेसनेट किया गया इन आंकड़ों के हिसाब से एक दिन में औसत 39,88,979 डोज दी गई, अगर 2021 में किए गए वैक्सीनेशन के आंकड़ों से जून की तुलना करें तो जून में काफी अधिक संख्या में लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगी है।जिसमें अधिकांश को कोवडिशील्ड ही लगी है। एक सरकारी आंकड़ों में ये भी खुलासा किया गया है भारत में निर्मित कोवैक्सीन सर्वाधिक दिल्ली के लोगों को लगी है वहीं देश के पांच राज्य ऐसे भी ही जहां पूर्ण रूप से स्वदेश वैक्सीन कोवैक्सीन की एक भी डोज वहां नहीं पहुंची।












Click it and Unblock the Notifications